Betul News: बैतूल से 14 सब इंस्पेक्टर की रवानगी, हरदा जिला भेजे गए, थानों में नए की आमद फिलहाल नहीं, एसडीओपी के ड्राईवरों के भी तबादले

Betul News: Departure of 14 sub-inspectors from Betul, sent to Harda district, no new arrivals in police stations, SDOP drivers also transferred

Betul News: बैतूल से 14 सब इंस्पेक्टर की रवानगी, हरदा जिला भेजे गए, थानों में नए की आमद फिलहाल नहीं, एसडीओपी के ड्राईवरों के भी तबादले
File Photo

Betul News: (बैतूल)। जिले के अलग-अलग थानों में तैनात 14 सब इंस्पेक्टर और कार्यवाहक सब इंस्पेक्टरों को आईजी नर्मदापुरम ने जोनल पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद हरदा जिले में स्थानांतरित कर दिया है। उनके स्थान पर नई कोई पदस्थापना नहीं हुई है। जिले में पदस्थ जिन अधिकारियों को हरदा जिले में स्थानांतरित किया गया है, उनमें उप निरीक्षक आदित्य करदाते, उप निरीक्षक राकेश सरियाम, उप निरीक्षक पवन कुमरे, उप निरीक्षक खुशहाल बघेल, कार्यवाहक उप निरीक्षक गयाप्रसाद राम्हारिया, कार्यवाहक उप निरीक्षक कमलेश रघुवंशी, कार्यवाहक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद पाल, कार्यवाहक उप निरीक्षक केडिय़ा धुर्वे, कार्यवाहक उप निरीक्षक कमल सिंह गोंड, उप निरीक्षक पुरुषोत्तम गौर, उप निरीक्षक गंगाराम सल्लाम, कार्यवाहक उप निरीक्षक अरविंद दीक्षित, उप निरीक्षक सिंह मंडलोई और उप निरीक्षक हेमंत पांडे शामिल हैं। एसपी बैतूल ने एक आदेश में स्थानांतरित सब इंस्पेक्टर की सूची जारी की है। तबादला किए गए उप निरीक्षकों के स्थान पर अभी कोई नई पदस्थापना नहीं की गई है।

लंबे समय से जम ड्राईवर भी बदले गए

पुलिस विभाग में तबादलों की बहार के बीच एसडीओपी और पुलिस वाहनों में लंबे समय से पदस्थ प्रधान आरक्षक-आरक्षक ड्राईवरों के तबादले भी कर दिए गए है। मुलताई की एसडीओपी नम्रता सोंधिया के लंबे समय से वाहन चालक रहे मनदीप को एसडीओपी भैंसदेही का ड्राईवर बनाया गया। इसी तरह एसडीएम भैंसदेही के वाहन चालक संजय मेहरा को एसडीओपी मुलताई का वाहन चालक बनाया गया। इसी तरह वाहन चालक राजेश काकोडिय़ा सारनी से शाहपुर और अनुप सिंह शाहपुर से सारनी एसडीओपी के वाहन चालक होंगे। वहीं वाहन चालक सुखराम पवार सांईखेड़ा से रक्षित केन्द्र, शैलेन्द्र सिंह सारनी से शाहपुर, राजेश बमरेले चिचोली से बैतूलबाजार, नितीन यादव शाहपुर से सारनी, राजकुमार बैतूल से कोतवाली, हेमराज रक्षित केन्द्र से चिचोली और रविन्द्र नागले रक्षित केन्द्र से थाना सांईखेड़ा पदस्थ किए गए है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button