Betul News : कबाड़ कांड उजागर होने के बाद कोतवाली को हरी मेट से ढका

Betul News: Kotwali covered with green mat after scrap scandal exposed

टीआई से सवाल पूछा तो बोले- हां, हम कबाड़ बेचना चाहते हैं, यही वर्जन है

Betul News : (बैतूल)। पिछले दिनों कोतवाली थाने में एक पुलिस कर्मी द्वारा जब्ती का कबाड़ बेचे जाने के मामला उजागर होने के बाद थाने की बाहरी बाउंड्री वाल के ऊपर हरी मेट लगा दी गई है, ताकि बाहर से अब लोग यह ना देख पाएं की थाने के भीतर क्या चल रहा है। कबाड़ कांड का खुलासा होने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा की गई इस नई व्यवस्था के बाद अब खुद कोतवाली पुलिस ही कटघरे में खड़ी नजर आ रही है।

लोगों में यह चर्चा है कि हरी मेट लगाकर आखिर कोतवाली पुलिस संदेश क्या देना चाहती है। क्या सही में कोतवाली में पदस्थ पुलिस कर्मी जब्ती का कबाड़ गैरकानूनी तरीके से बेच रहा था। या फिर अब चुपके चुपके कबाड़ बेचे जाने की पुख्ता व्यवस्था कर दी गई है, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति यह ना देख सके कि थाने के भीतर किस तरह के क्रियाकलाप चल रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि, जब कबाड़ कांड का खुलासा हुआ था तो पुलिस को ऐसी व्यवस्था करनी ही नहीं चाहिए थी। जिससे पारदर्शिता भी बनी रहती और पुलिस की छवि भी साफ सुथरी नजर आती, लेकिन हरि मेट लगाकर कोतवाली पुलिस ने खुद ही अपनी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ेे कर दिए।

हम कबाड़ा बेचना चाहते हैं: टीआई

इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली टीआई आशीष पवार का जो गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया है। वैसा बयान शायद एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी भी नहीं देते हैं। इस बारे में टीआई का कहना था कि हम थाने का और कबाड़ बेचना चाहते हैं, इसीलिए हरी मेट लगाई गई है। यही मेरा वर्शन है ओर यही छापना भी है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि बाहरी धूल और गंदगी से परिसर को साफ रखने के उद्देश्य से हरी मेट लगाई गई है, लेकिन इस तरह की बयानबाजी एक पुलिस अधिकारी को शोभा नहीं देती।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button