Betul Samachar : चुनाव के पहले आप में कलह, उम्मीदवार घोषित होने पर विवाद!

Betul Samachar: Before the election, there is a dispute in the AAP, on the declaration of the candidate!

लोकसभा प्रभारी बोले बिना सर्वे के अपने आप को कोई उम्मीदवार न समझे, पूर्व अध्यक्ष ने खुद पर ठोका था दावा

Betul Samachar : (बैतूल)। कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख पार्टियों के अलावा जिले में जयस और आप पार्टी का दखल इस चुनाव में देखने को मिल रहा है। प्रमुख दलों में जहां टिकिट की दावेदारों की नूरा कुश्ती चल रही है तो वहीं जयस जिले की पांचों विधान सभाओं में ताल ठोक रही है।

इस सबके बीच आप की आपसी कलह अचानक सामने आने के बाद माना जा रहा है कि, आप चौथे दल के रूप में अपने आप को स्थापित करने की कोशिश तो कर रही है पर पदाधिकारियों के बीच उपजे आपसी विरोध के चलते जिले में आप अपनी जमीन बना पाएगी इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।आप के एक धड़े ने दूसरे धड़े को स्पस्ट संदेश दे दिया है कि, बिना कुछ सोचे समझे अपने आप को पार्टी का घोषित उम्मीदवार ना समझा जाये।

भैसदेही में कुबड़े का प्रचार, तो बैतूल में उत्सुक उम्मीदवार

पूरा घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब आम आदमी पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने बाकायदा अपने आप को आप को उम्मीदवार खुद ही घोषित कर लिया। भैसदेही में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता अनिल कुबड़े ने तो केर पानी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की इसके बाद बकायदा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर अपना प्रचार भी शुरू कर दिया था। प्रचार की शुरुवात उन्होंने ग्राम चिचोला ढाना से शुरू किया और ग्रामीणों से यहां तक कह दिया कि उन्हें एक बार सेवा का मौका अवश्य दें।दूसरी तरफ बैतूल में भी कुछ इसी तरह की हलचल नजर आई जब आम आदमी पार्टी के स्टेट जॉइंट सेकेट्री उत्सुक आर्य ने भी बकायदा विज्ञप्ति जारी कर अपने आप को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि उत्सुक एक फोटो में आप सांसद राघव चड्ढा और आप के कुछ बड़े नेताओं के साथ तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं। उत्सुक आम आदमी पार्टी का भरोसा जीतने में कामयाब हो चुके हैं, लिहाजा उन्होंने भी अपने आप को आम आदमी पार्टी का बैतूल विधान सभा से उम्मीदवार मान लिया और विज्ञप्तियों के माध्यम से प्रचार भी शुरू कर दिया। जबकि इनमें से किसी के भी नाम की घोषणा राष्ट्रीय या प्रदेश नेतृत्व ने अभी तक नहीं कि है।

आम आदमी पार्टी लोकसभा प्रमुख बैतूल अजय सोनी ने जानकारी दी है कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो डाली जा रही हैं और मीडिया में विज्ञप्तियां दी जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार उनसे सवाल किये जा रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी बाबा सोलंकी ने इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी को पार्टी के द्वारा अधिकृत उम्मीदवार अभी तक घोषित नही किया गया। पूर्ण पारदर्शिता के साथ विधायक उम्मीदवार शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित किया जायेगा जिसका सर्वे का कार्य राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लगातार जारी है। पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास हैं।

पार्टी में दावेदार कई हो सकते हैं उसके लिए किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं हैं पर कोई कार्यकर्ता अपने आपको अधिकृत विधायक उम्मीदवार अगर सार्वजनिक रूप से कह रहा है तो ऐसा कोई उम्मीदवार अभी पार्टी के द्वारा घोषित नही किया गया हैं। विधायक उम्मीदवार घोषित होने के उपरांत पार्टी विधिवत रूप से जिला स्तर पर प्रेस वार्ता करके उसकी पुख्ता जानकारी जन मानस तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कुल मिलाकर ये समझा जा रहा है कि, आप के जिन जिला पदाधिकारियों ने अपने आप को उम्मीदवार घोषित किया है वो कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है। वहीं आप मे मची इस हलचल ने यह साफ कर दिया है कि, आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा , यदि ठीक चलता तो इस तरह का विरोध सामने नहीं आता।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button