Betul News: सेवा भाव के रूप में मना आमला विधायक का जन्मदिन

Betul News: Amla MLA's birthday celebrated as a service gesture

9 करोड़ की सड़क का भूमिपूजन, 100 यूनिट रक्तदान भी हुआ

Betul News: बैतूल। आमला-सारणी के डॉ. योगेश पंडाग्रे का जन्मदिन सोमवार को ेसेवाभाव के रूप में मनाया गया। आमला में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार समित पूरे विधानसभा से उनके समर्थक मौजूद थे। सबसे पहले केन्द्रीय राज्य मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने अंधारिया गांव में दो अलग-अलग सड़कों का भूमिपूजन किया। यह सड़क अंधारिया से होते हुए 7.25 किमी तक बनेगी। इसके लिए 8 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत आएगी। सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसे अपने जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने पूरा कर ग्रामीणों को सौगात दी है।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री उईके ने कहा है कि विधायक डॉ. पंडाग्रे कुशाग्र बुद्धि के राजनेता है। वह अपने क्षेत्र में विकास के नए आयाम खड़े कर रहे है। कार्यक्रम को विधायक खंडेवाल, विधायक देशमुख समित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोंधित किया। इसके बाद खानापुर रोड स्थित लॉन में डॉ. पंडाग्रे का जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने विधायक समेत जनप्रतिनिधियों को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद केक सेरेमनी का कार्यक्रम चलते रहा। सभी ने विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। समाचार लिखे जाने तक लगभग 100 यूनिट रक्तदान हो चुका था। यह संख्या बढ़ भी सकती है। आमला और सारनी क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं का आभार मानते हुए डॉ. पंडाग्रे ने सभी से सहयोग उपेक्षित रखने का आग्रह किया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button