Betul Road News कोठीबाजार सड़क निर्माण में नपा-बिजली कंपनी में फिर खींची तलवार

एक सप्ताह से अटका मामला, ठेकेदार ने रोका निर्माण, वैवाहिक सीजन में व्यापारियों की फजीहत

Betul Road News : बैतूल। कोठीबाजार बस स्टैंड से लल्ली चौक तक जारी टू लेन सड़क के निर्माण कार्य को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए थे कि कार्य अचानक से रुक गया है। सड़क की एक लेन महज चार दिनों के भीतर पूर्ण कर ली गई, लेकिन दूसरी लेन का काम पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह बंद पड़ा है। इसका कारण बिजली कंपनी की ओर से परमिट जारी नहीं होना बताया जा रहा है। ऐसे में अब दोनों विभागों के बीच सड़क निर्माण को लेकर तलावर खीचं नजर आ रही है। दोनों ही विभाग एक दूसरे को इसके लिए दोष दे रहे हैं।

निर्माण कार्य का ठेका संभाल रही कंपनी के अनुसार सड़क के जिस हिस्से में निर्माण कार्य किया जाना है, वहां पुराने ट्रांसफार्मर सहित बिजली पोल और लाइन निर्माण में बाधा बन रहे हैं। नपा ने इस बारे में बिजली विभाग को सूचित कर दिया था, लेकिन विभाग की ओर से न तो परमिट जारी किया जा रहा है और न ही ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित किया जा सका है। परिणाम अब ठेकेदार को मजबूरी में कार्य रोकना पड़ा। हालांकि कोशिश पूरी की जा रही है कि सड़क का काम जल्द से जल्द पूर्ण कर दिया जाए।

स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश, कलेक्ट्रेट मार्ग पर बढ़ा ट्रेफिक का दबाव

स्थानीय दुकानदारों में इस रुकावट को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है। एक दुकानदार ने बताया सड़क खुदी पड़ी है। इससे आए दिन ट्रैफिक जाम और धूल की समस्या हो रही है। यदि निर्माण कार्य जल्द पूरा नहीं हुआ, तो समस्या बढ़ जाएगी। वैवाहिक सीजन का समय है। ग्राहकी करने में परेशानी अलग हो रही है और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। निर्माण के चलते सड़क दोनों तरफ से बन्द कर दी गई है। इधर सड़क बन्द होने से कोठीबाजार से गंज सदर आने जाने वाले मार्ग पर ट्रेफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। नपा कार्यालय के सामने पल पल जाम की स्थिति निर्मित हो रही हैं।

एक दूसरे पर टाला मटोली कर रहे दोनो विभाग

सड़क निर्माण में जो बधाई निर्मित हो रही हैं। उसके लिए नपा और बिजली कम्पनी दोनों ही विभाग एक दूसरे पर टाला मटोली कर रहे हैं। नपा के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लाइन, पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के लिए बिजली कम्पनी से परमिट मांगा जाता है, लेकिन परीक्षाओं का हवाला देते परमिट कभी कम समय का दिया जाता है तो कभी परमिट देने के बाद स्थगित कर दिया जा रहा है।

आज भी परमिट मांगा गया, लेकिन मात्र एक घंटे का परमिट ही दिया गया है। इतने कम समय मे काम पूरा करना संभव नहीं है। इधर कम्पनी के जेई ने नपा अधीकारियों पर ही लेटलतीफी किए जाने की बात कही है। उनका कहना है कि नपा ने जब परमिट मांगा तब परमिट दिया गया, लेकिन नपा की ही काम की रफ्तार धीमी है। आज एक घंटे का परमिट दिया गया है।

इस दौरान कुछ पेड़ों की छंटाई किया जाना है। कल मंगलवार के दिन चार घंटे का परमिट दिया जाएगा, इसमें ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे जो भी है, लेकिन सड़क निर्माण को लेकर दोनों ही विभागों में आपसी तालमेल की कमी साफ नजर आ रही है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

इनका कहना….

बिजली कम्पनी से समय पर परमिट नहीं मिलने की वजह से काम मे विलंब हो रहा है। अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।

अमित सक्सेना, प्रभारी विद्युत शाखा नपा, बैतूल

नपा ने जब परमिट मांगा तब दिया गया। उनके काम की रफ्तार ही धीमी है। परीक्षाओं और सरकारी कार्यक्रमों को भी ध्यान में रखना पड़ता है। शेड्यूल क्लियर होने पर ही परमिट दिया जा रहा है। कल 4 घंटे का परमिट दिया जाएगा।

घनश्याम धुर्वे, जेई बैतूल शहर

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button