Betul Hospital News: जिला अस्पताल में ब्लड रिपोर्ट के लिए मरीज परेशान
Betul Hospital News: Patients worried about blood report in district hospital

नए डॉक्टर की जिम्मेदारी मिलने के बाद भी व्यवस्था बेपटरी
Betul Hospital News: बैतूल। जिला अस्पताल में इन दिनों ब्लड सैंपल रिपोर्ट के लिए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो पा रही है। 30 नवंबर को जिला अस्पताल के दो पैथोलॉजिस्ट डॉ. अशोक बारंगा और डॉ. डब्ल्यूए नागले सेवानिवृत्त हो गए। इन डॉक्टरों के सेवानिवृत्त होने के बाद पैथोलॉजी की जिम्मेदारी डॉ. छत्रपाल सिंह को दी गई है। डॉक्टर को नई जिम्मेदारी तो दे दी, लेकिन सैंपल रिपोर्ट समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है। पिछले कुछ दिनों से रिपोर्ट के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक पैथोलॉजी में सैंपल देने के बाद एक दिन में मिलने वाली रिपोर्ट को 2-3 दिन का समय लग रहा है। रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने के कारण मरीज समय पर उपचार नहीं करवा पा रहे है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि व्यवस्था में जल्द सुधार होगा। अभी तत्काल व्यवस्था बनाने के लिए नए डॉक्टर को जिम्मेदारी दी है। व्यवस्था बनाने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन समस्या दूर हो जाएगी।
प्रतिदिन होती कई प्रकार की जांचें
जिला अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार करवाने पहुंचते है। इनमें से कई मरीजों को खून सहित अन्य जांचों के लिए कहा जाता है, लेकिन पैथोलॉजी से समय पर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो रही। जानकारी यह भी मिली है कि कुछ जांचों के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है। अस्पताल की पैथोलॉजी में कई प्रकार की जांचे होती है। कुछ रिपोर्ट एक ही दिन में मिल जाती है। जबकि कुछ रिपोर्ट के आने में विलंब हो रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे भी जिला अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर नहीं है। दो डॉक्टरों के सेवानिवृत्त होने के बाद पैथोलॉजिस्ट की कमी भी खल रही है। अस्पताल में डॉक्टर कम होते जा रहे। नए डॉक्टरों की आमद नहीं हो रही है, जिसके कारण अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ते जा रही है।
इनका कहना…
मैं अभी कलेक्ट्रेट में चल रही मीङ्क्षटग में हूं। ब्लड सैंपल को लेकर जो भी परेशानी हेै, उसकी जानकारी लेकर कुछ बता पाऊंगा। जो भी समस्या है, उसे जल्द दूर करेंगे।
डॉ. जगदीश घोरे,
सिविल सर्जन जिला अस्पताल बैतूल




