Betul News: यस-आई-केन तीन शब्दों में छिपे कई महत्व

Betul News: Many meanings hidden in three words Yes-I-Can

नवदुनिया के प्रतिभा सम्मान समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष और जिपं अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को दिए कई टिप्स

Betul News: बैतूल। यस-आई-केन जैसे तीन महत्वपूर्ण शब्द विद्यार्थियों ने अपने अध्ययन के दौरान जीवन में उतार लिए तो उन्हें भविष्य में फायदा मिलेगा। यदि पढ़ने के लिए जज्बा और महत्वकांक्षा हो तो किसी भी बुलंदी तक पहुंचा जा सकता है। यह बात बैतूल भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने भोपाल से प्रकाशित हिन्दी दैनिक नवदुनिया के प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार और नपाध्यक्ष ने भी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पढ़ाई को लेकर कई उपयोगी टिप्स दिए।

स्थानीय रामकृष्ण बगिया सिविल लाईन में आयोजित 21 निजी और शेष शासकीय स्कूलों के 120 से अधिक प्रतिभावन विद्यार्थियों के सम्मान की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, नवदुनिया भोपाल के मार्केटिंग प्रमुख राजीव शर्मा, रिजनल हेड मृगेन्द्र जैन, कांगे्रेस के संभागीय प्रवक्ता हेमंत पगारिया ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान नवदुनिया परिवार की ओर से ब्यूरो चीफ विनय वर्मा, मार्केटिंग हेड मयंक बारंगे, प्रसार प्रमुख नितिन सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया।

Betul News: यस-आई-केन तीन शब्दों में छिपे कई महत्व

बारी-बारी से बच्चों का सम्मान

इस कार्यक्रम की खासियत रही कि बरसते पानी में भी ना सिर्फ बैतूल शहरी अंचल बल्कि ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके पालक यहां पहुंचे थे। दोपहर 12.45 बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद बारी-बारी से अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने से अभिभावक और प्रतिभावान विद्यार्थी की खुशियां देखते ही बनती थी। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को नवदुनिया परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।

 

अतिथियों ने किया हौंसला अफजाई

प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को सम्मानित करते हुए राजा पवार ने कहा कि जीवन में पढ़ाई का बहुत महत्व है, लेकिन पढ़ाई के साथ खेल भावना का भी विद्यार्थियों को परिचय देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपनी आवाज को बुलंद करते हुए लक्ष्य तय करते हुए आगे बढ़े। पवार ने कहा कि खुशी उस समय होती है जब गांव का कोई विद्यार्थी दिल्ली में मिलता है तो सीना गर्व से फूल जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष शुक्ला ने विद्यार्थियों को बारीकी से अलबर्ट और आइंस्टीन के सिद्धांतों के बारे में बताया। उन्होंने हिटलर का भी उदाहरण दिया।

शुक्ला ने कहा कि यदि आपके मन में कोई लक्ष्य निर्धारित है तो उसे आसानी से पाया जा सकता है। नपाध्यक्ष बारस्कर ने कहा कि नवदुनिया परिवार द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह वास्तव में एक अच्छा प्रयास है। ऐसे सम्मान से प्रतिभाओं का हौंसला अफजाई होता है। उन्होंने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उनके माता-पिता को भी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सक्रिय पत्रकार गौरी बालापुरे पदम एवं आभार नवदुनिया बैतूल के ब्यूरोचीफ विनय वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रबुद्ध नागरिक, राजनेता और अधिकारी मौजूद थे।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button