Betul Big Accident: सहेली को लेने पहुंचे थे चचेरे भाई-बहन, मौत ने डाला घेरा

टवेरा की टक्कर से दो सहेलियों और युवक की दर्दनाक मौत

Betul Big Accident: बैतूल। चिचोली रोड पर मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सडक़ हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। इंदौर से लौट रही सहेली को लेने पहुंचे चचेरे भाई-बहन और सहेली को तेज रफ्तार टवेरा वाहन ने ऐसी टक्कर मारी कि तीनों की जिंदगी पलभर में खत्म हो गई। हादसे में दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीन निवासी खुशी पंडाग्रे (22 वर्ष) की सहेली आंचल सेन (25 वर्ष) इंदौर से बस द्वारा अपने घर लौट रही थी। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे खुशी अपने चचेरे भाई कपिल बारस्कर के साथ बाइक से आंचल को लेने टाहली जोड़ पहुंची थी। बस से उतरने के बाद आंचल भी बाइक पर सवार हो गई।

बताया जा रहा है कि तीनों अभी वहां से निकले ही थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार टवेरा वाहन क्रमांक एमपी-13-बीए-5079 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक-युवतियां सडक़ पर दूर जा गिरे। हादसे में खुशी पंडागरे और आंचल सेन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कपिल बारस्कर को तत्काल चिचोली अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने टवेरा वाहन को जब्त कर लिया है तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

बताया गया कि दोनों युवतियों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया, जबकि कपिल का पोस्टमार्टम चिचोली अस्पताल में हुआ। एक साथ तीन युवाओं की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जो सुबह एक-दूसरे से मिलने की खुशी लेकर निकले थे, उन्हें शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही मिनटों बाद एक दर्दनाक सडक़ हादसा उनकी जिंदगी का अंतिम सफर बन जाएगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button