Betul Samachar: चार करोड़ के संबल व कर्मकार घोटाले में आमला नपा सीएमओ पर एफआईआर

Betul Samachar: FIR against Amla Napa CMO in Sambal and Karmakar scam of Rs. 4 crores

नगरपालिका भिंड में हुए संबल व कर्मकार मंडल योजना में घोटाले का मामला

Betul Samachar: आमला। नगरपालिका भिंड में हुए संबल और कर्मकार मंडल योजना के घोटाले के मामले में आमला सीएमओ वीरेंद्र तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। जानकारी मिली है कि इस मामले में तिवारी की ओर से विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में जमानत के लिए आवेदन लगाया गया था। इस मामले में सीएमओ आमला वीरेंद्र तिवारी के अलावा भिंड नपा के अन्य कर्मचारी भी आरोपी बनाए गए है। आमला पदस्थापना के पूर्व वीरेंद्र तिवारी 3 वर्ष तक भिंड नपा में पदस्थ थे।

उनके कार्यकाल में ही सम्बल कर्मकार योजना के तहत करीब 4 करोड़ का घोटाला सामने आया था। जांच के बाद कलेक्टर के निर्देश पर भिंड के तत्कालीन सीएमओ सहित तिवारी एवं अन्य के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले को लेकर भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि घोटाले में शामिल कुछ लोगों पर एफआई आर हुई है। इधर बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है, मै जानकारी लेता हूं। इधर नपा अध्यक्ष नीतिन गाडरे का कहना है कि यह बात सही है कि मामले में सीएमओ पर एफआईआर हुई है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button