Crime News Betul: गाय छोडने की बात को लेकर बेटे ने पिता को उतारा था मौत के घाट, आरोपी बेटे को भेजा जेल

Crime News Betul: Son had killed his father for leaving the cow, accused son sent to jail

Crime News Betul: मुलताई। आपसी विवाद में पुत्र ने बुजुर्ग पिता के साथ लकड़ी की पटिया से मारपीट की थी। जिसके चलते सिर में गंभीर चोट आने से बुजुर्ग की मौत हो गई थी। यह खुलासा बीते 18 फरवरी को बिजली कंपनी में क्लीनर के पद पर कार्यरत बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने होने के प्रकरण में हुआ है। प्रभातपट्टन पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघु काकोडे ने बताया नगर के नेहरू वार्ड निवासी भूरा पिता रामजी साहू 62 साल कंपनी में क्लीनर के पद पर कार्यरत थे। जिनका प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम नरखेड में मकान स्थित है। रात में परिजन भूरा साहू को सरकारी अस्पताल में लेकर आए। जहां डॉक्टर ने भूरा साहू को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया था कि ग्राम नरखेड़ के घर पर भूरा साहू गिर गए थे। जिन्हे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए थे। मृतक भूरा साहू के सिर पर सात स्थानों पर होमीसाइडल चोट के निशान थे। (Crime News Betul)

घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच की । उपनिरीक्षक श्रीकाकोडे ने बताया घटना में मृतक भूरा की पत्नी कुसुम और बहू पूजा सहित अन्य परिजनों के बयान लिए। जिसमें यह खुलासा हुआ कि 18 फरवरी को शाम में भूरा के बड़े पुत्र गणेश का गाय छोड़ने की बात पर पिता भूरा से विवाद हुआ था। विवाद में गणेश ने लकड़ी की पटिया पिता भूरा के सिर पर मारी थी। घायल भूरा ने बहू को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। घटना की सूचना पर नेहरू वार्ड में रहने वाले परिजन ग्राम नरखेड पहुंचे और घायल भूरा को लेकर उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल आए। (Crime News Betul)

लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही भूरा की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में चोट आने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। उप निरीक्षक श्रीकाकोडे ने बताया जांच उपरांत मृतक के पुत्र आरोपी गणेश साहू 34 साल के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी गणेश साहू को जेल भेज दिया है। (Crime News Betul)

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button