Betul Accident News: Video: नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत

पूरे क्षेत्र में मातम, परिजनों का रो कर बुरा हाल

Betul Accident News: चिचोली | नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां बारंगवाड़ी रोड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण भिड़ंत में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे चिचोली और बारंगवाड़ी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

​रफ्तार का कहर: मौके पर ही थमीं सांसें

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 8.30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर सवार मनीराम यादव और उनके पुत्र चंद्रेश यादव (निवासी- बारंगवाड़ी) गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक मनीराम यादव sbi मे गार्ड के पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन पर फूटा गुस्सा: एम्बुलेंस और पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी की एम्बुलेंस मौके पर काफी देरी से पहुंची। लोगों का कहना है कि यदि हाईवे पर आपातकालीन सेवाएं मुस्तैद होतीं, तो शायद स्थिति कुछ और होती। स्थानीय जनता ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की पुरजोर मांग की है।

भाजपा नेता के साथ ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
​हादसे से आहत और नाराज ग्रामीणों ने भाजपा नेता बाली मालवीय के नेतृत्व में तहसील कार्यालय का रुख किया। वहाँ उन्होंने तहसीलदार प्रेम सिंह दीवान को ज्ञापन सौंपकर हाईवे की अव्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की।

​ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

​नेशनल हाईवे के सर्विस मार्ग पर तत्काल संकेतक बोर्ड (Sign Boards) लगाए जाएं। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे पर डिवाइडर (Dividers) का निर्माण किया जाए।

​ज्ञापन के दौरान ये रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपते समय कमलेश यादव, मनोज सतानकर, दुर्गेश यादव, दीपक यादव, प्रहलाद यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और आक्रोशित नागरिक मौजूद रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button