Unique News : बच्चों का भविष्य संवारने जनपद सदस्य ने छोड़ी राजनीति, जनपद सदस्य पद से दिया इस्तीफा, बनी शिक्षक
Unique News: To improve the future of children, the district member left politics, resigned from the post of district member, became a teacher

Unique News : (बैतूल)। घोड़ाडोंगरी विनोद पातरिया। राजनीति में आने के लिए शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी नौकरी छोड़कर कर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। वही बैतूल जिले के जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के क्षेत्र क्रमांक 2 पाढर की सदस्य वर्षा नागवंशी ने जनपद सदस्य पद से इस्तीफा देकर बच्चों का भविष्य संवारने के लिए शिक्षक बन गई।
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 2 पाढर की सदस्य वर्षा नागवंशी ने जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के सीईओ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जनपद सदस्य वर्षा नागवंशी ने बताया कि उनका चयन विदिशा जिले में वर्ग 3 शिक्षक के पद पर हो गया है। जिसके चलते जनपद सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। क्योंकि उनकी शुरू से ही इच्छा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की थी। शिक्षक बन कर बच्चों का भविष्य संवारना चाहती हूं। इसलिए राजनीति के क्षेत्र जनपद सदस्य पद से इस्तीफा देकर शिक्षक बन गई है।
सरपंचों एवं ग्रामीणों ने की वर्षा की सराहना(Unique News )

चुनाव जीतकर जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद बच्चों का भविष्य संवारने के लिए जनपद सदस्य पद से इस्तीफा देकर शिक्षक बनने पर क्षेत्र के सरपंचों एवं ग्रामीणों ने वर्षा की सराहना की। पीसाजोड़ी से जनपद सदस्य संजू वर्टी ने बताया कि आज कल लोग राजनीति में आने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ रहे हैं, लेकिन राजनीति में सक्रिय जनपद सदस्य वर्षा नागवंशी ने जनपद सदस्य पद से इस्तीफा देकर बच्चों का भविष्य संवारने शिक्षक बन गई जो एक सराहनीय कार्य है।




