Betul Ki Khabar: तीसरी लाइन के लिए ठेकेदार लंबे समय से कर रहा मुरम खुदाई

Betul Ki Khabar: The contractor has been digging the moor for a long time for the third line.

जानकारी मिली तब खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन मशीन और डम्पर

Betul Ki Khabar: बैतूल। करोड़ों रुपए की लागत से रेलवे द्वारा डलवाई जा रही तीसरी रेलवे लाइन में ठेकेदार द्वारा मुरम चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकर सूत्र बताते हैं कि ठेकेदार लंबे समय से मुरम चोरी कर तीसरी लाइन पर उपयोग कर रहा था। वैसे अभी तक तो छोटे मोटे ठेकेदारों के नाम ही ऐसे मामलों में सामने आते रहे हैं, लेकिन रेलवे जैसे भारी भरकम विभाग के कामों में चोरी किये जाने का शायद यह पहला मामला हो सकता है। इससे कहीं ना कहीं रेलवे की छवि भी खराब हो रही है। खनिज अमले को जैसे ही मुरम खनन की जानकारी मिली मौके से मुरम की खुदाई करते पोकलेन मशीन जब्त करने की कार्यवाही कर खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया।

दो दिन में चोरी की 816 घन मीटर मुरम

उप संचालक खनिज मनीष पालेवार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आमला क्षेत्र के ग्राम केदारखेड़ा में रेलवे की तीसरी लाइन के कार्य के लिए पोकलेन मशीन से मुरम का अवैध उत्खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां चैन माउंटेड पोकलेन मशीन से बिना अनुमति मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। पूछताछ में पोकलेन ऑपरेटर हरिओम यादव ने बताया कि पिछले दो दिनों से मुरम का उत्खनन कर रेलवे के कार्य के लिए मुरम डाली जा रही थी। मौके पर एक डंपर क्रमांक एमपी 05 जी 7599 मुरम भरते हुए पाया गया, जबकि दूसरा डंपर क्रमांक एमपी 28 एच 1752 खाली खड़ा हुआ पाया गया। कम्पनी सुपरवाइजर नमन डहरिया ने पूछताछ बताया कि पोकलेन मशीन का बुधनी निवासी मनीष राजपूत हैं। राजस्व एवं खनिज अमले द्वारा जब उत्खनन स्थल की नपाई की गई, तो पाया गया कि कुल 816 घन मीटर मुरम की अवैध खुदाई कर ली गई है। पंचनामा बनाकर पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया गया है और खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण कायम कर कार्यवाही के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

खनिज विभाग अमले को तरसा

जिले में राजस्व से लेकर रेलवे तक अवैध खनन चल रहा है, लेकिन खनिज विभाग के पास अमले की कमी का पूरा फायदा माफिया उठाने में लगे हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि तीसरी लाइन का काम चल रहा है, इसके लिए हजारों डंपर मुरम लगेगी। इस समय जिले में मुरम की खदान स्वीकृत नहीं है, लिहाजा ठेकेदार इतनी बड़ी संख्या में मुरम का उपयोग कहा से कर रहा है। यह जांच का विषय हो सकता है, लेकिन अवैध रूप से ही मुरम का उपयोग किया जाने की जानकारी सामने आ रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि लंबे समय से ठेकेदार तीसरी लाइन में मुरम का उपयोग कर रहा था, जब मामला संज्ञान में आया तो खनिज विभाग को कार्रवाई करना पड़ गया।

इनका कहना..

हमारे पास पहले ही अमले की कमी है। कम स्टाफ के साथ कार्रवाई की जा रही है। रेलवे ठेकेदार द्वारा अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई है। यदि भविष्य में भी तीसरी लाइन के लिए खनन किया जाता है तो हम कार्रवाई करेंगे।

मनीष पालेवार, उपसंचालक खनिज बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button