Betul News: सहकारिता में साहब, बाबू के भरोसे और बाबू सहायक के भरोसे!

खाद मामले में ऊपर से नीचे तक सामने आई गंभीर लापरवाही, आपराधिक षड़यंत्र का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Betul News: बैतूल। खाद चोरी के मामले ने जब पूरे जिले और प्रशानिक अमले में हड़कम्प मचाया तो लगभग एक सप्ताह के अथक प्रयास के बाद पुलिस ने दूध का दूध औऱ पानी का पानी करके रख दिया। कोतवाली पुलिस ने जब अपनी देख रेख में गोडाउनों में रखी लगभग 10 हजार खाद बोरियों की गिनती करवाई तो पाया गया कि जिस 705 बोरी खाद चोरी की बात सामने आई थी, वह तो हुई ही नहीं थी। जांच में पूरी लापरवाही उन कर्मचारियों की निकली, जिनकी जिम्मेदारी खाद के नियंत्रण, संधारण से लेकर इसके वितरण की थी।

सूत्रों के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने सहकारिता विभाग से जुड़े तीन कर्मचारियो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले में लापरवाही और अनदेखी से संबंद्ध यह तथ्य भी खुल कर सामने आया है कि सहकारिता में चाहे अफसर हो या फिर कर्मचारी पूरा अमला और काम एक दूसरे के भरोसे चल रहा है। साहब बाबू के भरोसे तो बाबू सहायक के हद तो तब है जब सहायक भी अपने अर्दली पर आश्रित नजर आ रहा है।

कहने का मतलब यदि किसानों से जुड़े इस मुद्दे को लेकर सहकारिता के उच्च अधिकारी थोड़े भी संवेदनशील होते और खाद के सही रिकार्ड संधारण पर नजर रखते तो ना चोरी की बात सामने आती और ना ही पुलिस का समय बर्बाद होता। प्रभारी, आपरेटर और विक्रेता साजिश के दोषी !

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज होने 2 के बाद एसपी वीरेंद्र जैन के निर्देश पर कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया ने सूक्ष्मता से जांच कर विभिन्न गोडाउनों में रखी करीब 10 हजार खाद बोरियों की गिनती करवाएं जाने का निर्णय लिया था। जैसे गिनती आगे बढ़ती गई स्थिति काफी कुछ साफ होती गई। अंत मे निर्णय यह निकला कि जिस खाद की 705 बोरियां चोरी होने का बवाल खड़ा हुआ था, वास्तव में वह खाद तो चोरी ही नहीं हुई थी।

सूत्र बताते हैं कि पूरे मामले में केंद्र प्रभारी राजू देशमुख, कम्प्यूटर आपरेटर ओम प्रकाश बोखारे और विक्रेता रमेश नारिया की गम्भीर लापरवाही सामने आई है। जिन्होंने कहीं कम तो कहीं ज्यादा खाद बोरियां रखवा दी और रिकार्ड का भी सही तरीके संधारण नहीं किया था और खाद चोरी का बवाल खड़ा हो गया।

कोतवाली टी आई देवकरण डेहरिया ने बताया कि इस मामले में आपराधिक षडयंत्र की धारा के अधीन खाद नियंत्रण, संधारण एवं वितरण समिति के समस्त अधिकारियों कर्मचारियो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। अब देखना यह है कि किसानों से जुड़े इस संवेदन शील मामले में सहकारिता विभाग के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों पर जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button