Betul Ki Khabar : राजनीतिक कोना: एक चर्चित नेता की फटे के टांग डालने की आदत कब जाएगी??आखिर परिणामों के पहले 1 क्विंटल लड्डू किसने बुक करवाएं???? दूसरी पार्टी से आए नेताजी को मिल रही तवज्जों से आखिर कौन है हैरान???? पढ़िए पूरा मामला हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में.…..
Betul Ki Khabar: Political Corner: When will a famous leader's habit of breaking his leg go away? After all, who would book 1 quintal laddus before the results????

नेताजी की फटे में टांग डालने की आदत चर्चा में
Betul Ki Khabar : जिले के एक पूर्व माननीय की हर मामलों में फटे में टांग डालने की आदत विरोधियों की संख्या बढ़ा रही है। छोटे-छोटे मामलों में आपत्ति लेने की इनकी पुरानी आदत है। मामला उनके क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं की पूछ परख न होने से लोकसभा चुनाव में बुरी गत का हो या शहर के चर्चित मामलों में भी पॉलीटिकल प्रेशर बनाना उनकी आदत में हो गया है।
कहा जा रहा है कि उनकी इसी आदत के कारण उनसे जुड़े हुए पुराने आधार स्तंभ और सहयोगी भी धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं। जब वे पद पर थे तब उनका रसूख और गुस्सा सातवें आसमान पर रहता था, लेकिन पदविहिन होने के बाद भी वे अपनी आदत में सुधार नहीं ला रहे हैं। यही वजह है कि उनके कई करीबी फिर इस पॉलिटिकल प्रेसर से दूरियां बनाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों की सबको साथ लेकर चलने की सलाह भी रास नहीं आ रही है।





