Betul News: हेमंत वागद्रे को नार्थ इंडिया जोन के 9 राज्यों की कमान 

छत्तीसगढ़ का प्रभारी भी बनाया, लगातार बढ़ रहा कांग्रेस में कद

Betul News: बैतूल। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद बहुसंख्यक कुंबी समाज से तालुकात रखने वाले हेमंत वागद्रे की पार्टी में जबरदस्त वापसी हुई है। पिछले चार माह से वे पद से हटाए जाने के बाद पार्टी में गुम सितारे की तरह थे। कई कार्यक्रमों में भी उनके साथ समर्थकों की दूरी को भापकर कांग्रेस हाईकमान ने पिछड़ा वर्ग के इस कांग्रेस नेता और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को पहले पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया। अब उन्हें नार्थ इंडिया जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के 9 राज्यों की महत्वपूर्ण कमान सौंपकर उनका राजनैतिक कद बढ़ा दिया है। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे महत्पूर्ण राज्य का प्रभारी भी बनाया गया है।

 कांग्रेस की राजनीति में अलग मुकाम हासिल करने वाले बाकुड़ के एक किसान और पटेल परिवार से संबंध रखने वाले हेमंत वागद्रे बैतूल की कांग्रेस राजनीति में किसी उदीयमान सितारे से कम नहीं है। अपनी राजनीति में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष से राजनीति की शुरुआत करने के बाद वे उस समय अचानक मानस पटल पर आ गए थे, जब उन्हें कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। यह बैतूल की राजनीति के लिए गर्व के पल थे। दरअसल पहली बार ऐसा हुआ था, जब जिले की राजनीति को पहली मर्तबा प्रादेशिक स्तर पर किसी महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया हो।

कुंबी समाज और पिछड़ा वर्ग से आने के कारण उनकी नियुक्ति उस समय काफी मायने रखती थी। करीब तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने एनएसयूआई को अलग मुकाम पर पहुंचाया। यही वजह है कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी से लेकर उनकी सार्वजनिक मंच और कार्यक्रमों में मुक्तकंठ से प्रशंसा कर चुके हैं। राजनीति में उतार चढ़ाव के बाद उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण फिर जिला शहर अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्णकालिक जिला अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल हुआ, लेकिन चार माह पहले कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में इस ऊर्जावान नेता को पद मुक्त कर दिया। इससे उनके समर्थक और समाज में भी पिछड़ा वर्ग के अपमान का मुद्दा जोर शोर से उठा। सूत्र बताते हैं कि यह मामला कांग्रेस संगठन के पास भी पहुंचा था, जिसके बाद उनकी कांग्रेस में राजनैतिक पुर्नवास की संभावना की चर्चा थी।

पहले बनाया समन्वयक, अब 9 राज्यों की कमान

कुछ दिन पहले ही उन्हें ओबीसी कांग्रेस का राष्ट्रीय समन्वयक मनोनीत किया गया। यह पद कांग्रेस में बड़ा मायना रखता है। बताया जाता है कि देश के करीब 27 पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेताओं को कांग्रेस में राष्ट्रीय समन्वयक बनाकर आने वाले चुनाव में पिछड़ा वर्ग के वोटों पर ध्यान कं्रेद्रित करने के लिए यह नियुक्ति की थी। बैतूल से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और कद्दावर कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे को इसमें राष्ट्रीय समन्वयक बनाकर देश भर में पिछड़ा वर्ग के वोटों को अपने पक्ष में करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बीच गुरुवार शाम ओबीसी कांग्रेस मेें पूरे देश के 5 जोन बनाकर केवल पांच राष्ट्रीय समन्वयकों को इसका प्रभारी बनाया गया।

नार्थ इंडिया जैसे महत्वपूर्ण जोन के जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और लद्दाख राज्य के लिए हेमंत वागद्रे को जिम्मेदारी दी गई। वागद्रे को इन राज्यों का दौरा कर पिछड़ा वर्ग समूह के लोगों से चर्चा कर कांग्रेस के पक्ष माहौल बनाने का जिम्मा दिया गया। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रभारी भी बनाया है। वागद्रे के राजनैतिक कद में इजाफा होने और नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें कांग्रेस के जिले भर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button