Betul News: विवाद के बाद डीजे वाहन बारातियों पर चढ़ा, 2 महिलाओं की मौत, नाराज बारातियों ने डीजे वाहन फूंका, जलकर खाक
Betul News: After the dispute, DJ vehicle ran over the wedding procession, 2 women died, angry wedding guests set DJ vehicle on fire, burnt to ashes

▪️आशीष राठौर
Betul News: शाहपुर। बीती रात ब्लॉक के जामुनढाना में बारात में चल रहे डीजे बजने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की जान चली गई। दरअसल डांस करने को लेकर बाराती डीजे बजाने को लेकर विवाद कर रहे थे। इसी समय डीजे संचालक वाहन पीछे करने लगा। इसकी चपेट में तीन लोग आ गए, इसमें से दो की मौत होने से हड़कंप मच गया। नाराज बारातियों ने डीजे में आग लगा दी, पल भर में सब जलकर खाक हो जिस।
सूत्रों से मिली जानकारी शाहपुर ब्लॉक के टांगनामाल में जामुनढाना गांव से कैलाश पिता राम जी मर्सकोले की बारात आए थीं। परंपरा के अनुसार गांव में बारात निकाली गई, लेकिन जानकारी सामने आई है कि रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजाने पर संचालक ने प्रशासन के आदेश का हवाला दिया इसके बाद भी वह रात 11 बजे तक संचालक डीजे बजाता रहा। इस पर भी बाराती नहीं माने।

प्रशासन के आदेश का हवाला देकर डीजे संचालक वाहन लेकर रिवर्स लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी की चपेट में रामरति पत्नी मंगला तुड़ताम, रेशमा इवने और शांताबाई चपेट में आ गईं। रामवती बाई की डीजे वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि रेशमा को गंभीर चोट आई थी। इस हादसे से नाराज बारातियों ने डीजे वाहन में आग लगा दी । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन चालक डीजे छोड़कर भाग गया।
आग लगाए जाने के बाद डीजे वाहन जलकर खाक हो गया। बारातियों ने घायलों को लेकर शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां 55 वर्षीय रामरति बाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय रेशमा को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उंसने रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल महिला शांताबाई को शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटनास्थल बीजादेही थाना का बताता जा रहा है। पुलिस ने डीजे चालक पर विभिन्न धाराओं का मामला दर्ज किया हैं।





