Betul Samachar : कायाकल्प में सेकंड रनरअप से पांचवें पायदान पर जिला अस्पताल

Betul Samachar: District hospital moved from second runner up to fifth position in Kayakalp.

साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं होने से गिरी रैंक

Betul Samachar : जिला चिकित्सालय कायाकल्प अभियान में सेकेण्डरनप से फिसलकर प्रदेश में पांचवे नंबर पर आ गया है। साफ-सफाई सहित कई व्यवस्थाएं बेहतर नहीं होने के कारण जिला अस्पताल की रैंक गिरी है। अस्पताल को अब केवल सांत्वना पुरस्कार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य विभाग ने कायाकल्प अभियान के तहत हुए सर्वे की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बैतूल जिला अस्पताल को प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है।

अस्पताल की रैंक में जरूर गिरावट आई, लेकिन अस्पताल अभी भी टॉप-5 की स्थिति में बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल को कायाकल्प अभियान में सैकेण्डरनप का अवार्ड मिल चुका है, लेकिन कायाकल्प 2024 के परिणामों में बैतूल की रैंक थोड़ी कम हुई है।

पांचवा स्थान प्राप्त करने पर सरकार की तरफ से जिला अस्पताल को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 3 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कायाकल्प की टीम ने दो बार जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखते हुए नब्ज टटोली थी। उसमें कहीं न कहीं कमियां मिली है, जिसके कारण बैतूल की रैंक कम हुई है।

साफ-सफाई सहित कई व्यवस्थाएं बेहतर नहीं

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं बेहतर नहीं होने के कारण कायाकल्प अभियान में बैतूल अस्पताल की रैंक कम हुई है। सूत्रों की माने तो निरीक्षण करने आई कायाकल्प की टीम को बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था नहीं मिली। कई वार्डो में स्टॉफ की कमी पाई गई। मरीजों के लिए उपलब्ध होने वाली कई सुविधाएं अच्छी नहीं पाई गई सहित अन्य कई छोटे-बड़े कारण है, जिसके कारण बैतूल अस्पताल इस बार कायाकल्प में कुछ बेहतर नहीं कर पाया है।

कुल 450 बिंदुओं पर जिला अस्पताल की गुणवत्ता और कार्य भी विधि कायाकल्प अभियान के तहत जांची गई। नया भवन होने के बावजूद भी कायाकल्प की रैंक कम होना कहीं न कहीं अस्पताल प्रशासन की खामियों को उजागर करता है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जहां भी कमियां पाई गई है, उनमें बेहतर सुधार किया जाएगा, ताकि अगली बार अच्छे अंक प्राप्त हो सके।

ब्लॉक स्तर के सीएचसी केन्द्रों को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार

कायाकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की भी परखा गया। जिसमें बैतूल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी बहुत अधिक बेहतर व्यवस्था नहीं पाई गई है। इन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1 लाख रूपए दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार आमला सीएस, आठनेर सीएससी, घोड़ाडोंगरी सीएससी, सेहरा सीएससी, शाहपुर सीएससी, प्रभातपट्टन सीएससी, आठनेर सीएससी को इस बार कायाकल्प अभियान के तहत 1 लाख रूपए का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी बहुत अधिक अच्छी व्यवस्था नहीं मिली है। जिसके कारण कायाकल्प में इन्हें अच्छी रैंक नहीं मिल पाई है।

इनका कहना…

इस बार कायाकल्प अभियान की रिपोर्ट आई, जिसमें बैतूल जिला अस्पताल में टॉप-10 में स्थान में प्राप्त किया है। सरकार की तरफ से पुरस्कार के रूप में 3 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। जहां भी कमियां सामने आई है, उन्हें अगली बार सुधारा जाएगा।

डॉ अशोक बारंगा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button