Betul CMHO News : रिश्वतखोर लैब टेक्निशियन पर अब तक निलंबन की कार्रवाई नहीं, इस मामले की जांच भी चल रही धीमी गति से।
Betul CMHO News : No suspension action on the bribery lab technician yet, the investigation of this case is also going on at a slow pace.

Betul CMHO News : (बैतूल)। शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सहायक लैब टेक्नीशियन राधा गोविंद शुक्ला को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया। इस मामले में अभी तक रिश्वतखोर सहायक लैब टेक्नीशियन पर निलंबन की कार्रवाई नहीं हुई है। इतना बड़ा मामला सामने आने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
रिश्वत लेने के मामले में सीएमएचओ डॉ सुरेश बौद्ध को मुख्य आरोपी बनाया है।सीएमएचओ को लोकायुक्त की टीम ने वाइस जांच के लिए बुलाया गया लेकिन सीएमएचओ अभी तक भोपाल नहीं पहुंचे हैं।
जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को भोपाल लोकायुक्त की टीम ने शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छापामार कार्रवाई की इस दौरान शाहपुर निवासी डॉ पाटनकर के भतीजे डॉ सागर पाटनकर से क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन में नाम जोड़ने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सहायक लैब टेक्नीशिन श्री शुक्ला को रंगे हाथों पकड़ा गया था।
(Betul CMHO News)लोकायुक्त की टीम ने कैमिकल से सहायक लैब टेक्नीशियन के हाथ धुलाए गए, जिससे यह भी सिद्ध हो गया कि उन्होंने रिश्वत ली है। रिश्वत लेते हुए राशि भी बरामद की गई। इस कार्रवाई को चार दिन हो गए हैं, अभी तक लैब टेक्नीशियन को निलंबित भी नहीं किया गया।
- Also Read : Betul CMHO News : पदस्थापना के बाद से विवादों में है सीएमएचओ डॉ बौद्ध,वाईस सेम्पल देने के पहले पड़ गए बीमार!
उल्लेखनीय है कि अक्सर इस मामलों में देखने में यह आता है कि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा जाता है तो उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है, लेकिन इस मामले में अभी तक लैब टेक्नीशियन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कार्रवाई नहीं होने से ऐसा लग रहा है कि स्वास्थ्य विभाग अभी भी लैब टेक्नीशियन को दोषी नहीं मान रहा है। जहां तक सीएमएचओ डॉ बौद्ध के कहने पर रिश्वत लेने की बात सामने आई है। इस मामले की जांच हो रही है, जांच के बाद सीएमएचओ पर भी गाज गिर सकती है।
सीएमएचओ का नाम सामने आने पर इसकी जांच जरूरी है लेकिन जब लैब टेक्नीशियन रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया इस पर त्वरित कार्रवाई होना था, लेकिन नहीं हो पाई।
धीमी गति से चल रही जांच (Betul CMHO News)
रिश्वत लेने का मामला सामने आया चार दिन हो गए। भोपाल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने भी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा गया है।
पत्र लिखने के बावजूृद कार्रवाई ठंडे बस्ते में है। सीएमएचओ ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और वे वाइस जांच के लिए नहीं पहुंचे। रिश्वत के मामले में अन्य कर्मचारियों के भी नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन इनके नामों को लेकर अभी भी जांच चल रही है।
लोकायुक्त की टीम ने अभी इन नामों का कोई खुलासा नहीं किया है। जबकि शिकायतकर्ता ने बताया था कि 50 हजार रुपए की रिश्वत उन्होंने सीएमएचओ कार्यालय बैतूल आकर सहायक ग्रेड थ्री कर्मचारी को दी गई। स्पष्ट शिकायत होने के बावजूद लोकायुक्त की टीम ने सहायक ग्रेड थ्री के कर्मचारी का नाम अभी रिश्वत लेने में शामिल नहीं किया है।
इनका कहना
मुझे सीएमएचओ का अभी प्रभार दिया गया है। रिश्वत लेने वाले लैब टेक्नीशियन का निलंबित किया या नहीं मुझे जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर ही कुछ बता पाउंगा।
डॉ अरविंद भट्ट, प्रभारी सीएमएचओ बैतूल।
अभी तक रिश्वत लेने वाले लैब टेक्नीशियन को निलंबित नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
डॉ एसके रघुवंशी, बीएमओ शाहपुर।




