Betul Crime : झूलेलाल मंदिर में चोरी से समाज के लोग आक्रोशित

Betul Crime: People of the society angry due to theft in Jhulelal temple.

बडोरा में भी चोरी, दुकानदार कह रहा चोरी हुई, पुलिस ना पर अड़ी

Betul Crime : बैतूल। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर आसानी से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसे में पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठने लगे है। चोरों ने झूलेलाल मंदिर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, यहां से पंडित के निवास से सोने-चांदी के आभूषण और मंदिर की दानपेटी से रूपए चोरी कर लिए। इधर बडोरा की शराब दुकान से चोरों ने नगदी सहित शराब की बोतलें चोरी की है। यहां की चोरी में दिलचस्प कहानी यह है कि दुकान संचालक कह रहा है कि चोरी हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वहां कोई चोरी जैसे कोई सबूत नहीं मिले है। दोनों चोरी की घटनाओं की शिकायत पुलिस में की है।

झूलेलाल मंदिर के पुजारी दिलीप शर्मा और मंदिर के सदस्यों ने गंज थाने में चोरी की शिकायत की है, जिसमें बताया गया कि पुजारी दिलीप शर्मा, गणेश वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में ही निवास करते है। वे तीन वर्षो से मंदिर में पूजा अर्चना का काम कर रहे है। मंदिर का दरवाजा सुबह साढ़े छ बजे खोला जाता है और शाम को 7 बजे बंद कर दिया जाता है। पंडित तीन-चार दिन के लिए विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बुरहानपुर गए थे। 7 जुलाई की रात्रि को अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी लगभग 30 से 35 हजार रूपए चोरी कर लिए। वहीं पुजारी के घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर आलमारी में रखी तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, सोने का पेंडल एवं नगदी 8 हजार रूपए चोरी कर लिए। जब अगले दिन सुबह अनिल हिराणी मंदिर पहुंचे तो उन्हें मंदिर की दानपेटी और पुजारी के घर का ताला टूटा मिला, इसकी सूचना पुजारी को दी गई। चोरी की घटना की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

शराब दुकान से ले गए शराब की बोतलें

तीन दिन पहले बडोरा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में चोरों ने धावा बोलकर चोरी को अंजाम दिया है। दुकान संचालक चोरी की घटना होने की बात कह रहे है। वहीं बैतूलबाजार पुलिस का कहना है कि शराब दुकान में कोई चोरी जैसे कोई सबूत नहीं मिले है। शराब दुकान के संचालक शेरू खान ने बताया कि तीन दिन पहले अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान से चोरों ने लगभग 14 से 15 शराब की बोतल और नगदी रूपए पर हाथ साफ कर दिए। इस चोरी की घटना में लगभग 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।

इसकी शिकायत बैतूलबाजार थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने दुकान के ताले तोड़कर अपने साथ लेकर गए, ताकि किसी को भनक नहीं लगे कि चोरी की घटना हुई है। बैतूलबाजार थाना प्रभारी श्री पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दुकान में कोई चोरी नहीं हुई है, पुलिस को चोरी होने जैसे कोई सबूत नहीं मिले। दुकान संचालक द्वारा दुकान में ताले नहीं लगाए थे, वे शटर बंद कर घर चले गए थे। चोरी जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button