Today Betul News: गंगू डोह पर मड पम्प के सहारे आगे बढ़ेगा पानी का प्रेशर

Today Betul News: Water pressure will increase on Gangu Doh with the help of mud pump.

ताप्ती बैराज की मोटरें भी दुरुस्त, कई वार्डों में जल सप्लाई हुई शुरू

Today Betul News: बैतूल। ताप्ती बैराज की मोटरें अचानक खराब होने और लाखापुर का पानी एनीकेट तक पहुंचने में हुई दिक्कतों के चलते पिछले 4 दिन से शहरवासियों को पानी की दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। शनिवार सुबह कोठीबाजार क्षेत्र के कई वार्डों में पानी की सप्लाई होने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है। इधर अब पानी की समस्या उतपन्न ना हो इसके लिए नपा द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

ताप्ती बैराज की मोटरें दुरुस्त होने के बाद पानी अब आसानी से एनीकेट पहुंच सकेगा । इधर लाखापुर डेम से एनीकेट तक पानी लाने में नपा को जो दिक्कतें आ रही है उसका भी ट्रीटमेंट नपा ने शुरू कर दिया है। गंगू डोह के समीप नपा मड पम्प लगाने जा रही है। इसके लगने के बाद पानी आसानी से एनीकेट तक पहुंच सकेगा।

जल शाखा प्रभारी नगेन्द्र वागद्रे ने बताया है कि, लाखापुर से गंगू डोह तक पानी का फ्लो रहने से यहां तक आसानी से पानी पहुंच जाता है लेकिन गंगू डोह के आगे एनीकेट तक नदी लेबल होने से पानी की रफ्तार बेहद कम हो जाती है। निर्णय लिया गया है कि गंगू डोह के समीप मडपम्प स्थापित किया जा रहा है और पम्प चलाने के लिए बिजली की व्यवस्था भी की जा रही है।

मडपम्प लगने के बाद नदी के लेवल एरिये में भी पानी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ सकेगा और पानी को एनीकेट तक पहुंचने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। काफी हद तक अचानक होने वाली समस्या भी खत्म हो जाएगी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button