Betul News: बस स्टैण्ड पर एजेंटों की दबंगई, मनमर्जी से गाड़ी खड़े कर बैठाते है सवारी
Betul News: Dominance of agents at the bus stand, people park the car as per their wish and board the passengers.

Betul News: बैतूल। इन दिनों कोठीबाजार बस स्टैण्ड पर एजेंटों की दबंगई देखने को मिल रही है। इनकी दबंगई के कारण आम लोग भी परेशान है। एजेंट कहीं भी बसों को रूकवाकर सवारी बैठाते है। जिसके कारण बस स्टैण्ड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इन बस एजेंटों ने बस स्टेशन पर अतिक्रमण कर टिकट काउंटर लगा लिए है। न तो नगरपालिका गंभीतरता से ध्यान दे रही है और न तो टै्रफिक पुलिस। एजेंटों पर कोई एक्शन नहीं लेने से हौंसले बुलंद होते जा रहे है। बस स्टैण्ड पर आए दिनों एजेंट यात्रियों के साथ विवाद करते है। इन विवादों के कारण आम यात्री भी परेशान है।
बस स्टैण्ड से सवारी भरने के बाद कहीं भी बस को रोककर सवारी बैठाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन बस एजेंट अपने मनमर्जी से कहीं भी गाड़ी रूकवाकर सवारी बैठाते रहते है। बसों के पल-पल पर रूकने के कारण बस स्टैण्ड से लेकर अस्पताल चौक तक जाम की स्थिति निर्मित रहती है।
यातायात पुलिस इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। बस स्टैण्ड से निकलने के बाद ठीक मुख्य सड़क पर कुछ समय के लिए बस को रोककर सवारी बैठाने का काम किया जाता है। इसके बाद कुछ कदम आगे चलने के बाद फिर से गाड़ी को रोका जाता है। बस स्टैण्ड से लेकर अस्पताल चौक तक कई बार गाड़िया रोककर सवारियां बैठाते है।
बस स्टैण्ड पर एजेंटों का कब्जा
बस स्टेशन पर इन दिनों एजेंटों का कब्जा है। जगह-जगह टिकट काउंटर मनमर्जी से लगा लिए है। टिकट काउंटर लगाने से यातायात भी बाधित हो रहा है। जहां यात्रियों को बैठने की सुविधा दी गई है, वहां पर भी कई एजेंटों ने टिकट काउंटर लगा लिए है, वहां पर भी कब्जा कर रखा है। जिसकी जहां मनमर्जी हुई है वहां पर टिकट काउंटर लगा रखा है। नगरपालिका बस स्टेशन पर हुए अतिक्रमण को लेकर गंभीर नहीं है। अतिक्रमण के कारण यात्रियों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
रात में चलती अवैध गतिविधियां
बस स्टेशन पर रात के समय अवैध गतिविधियां चलती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई बस एजेंट बस स्टैण्ड पर शराब पीने लग जाते है। बस स्टैण्ड पर सुबह के समय जब सफाईकर्मी पहुंचते है तो उन्हें शराब की बोतले पड़ी मिलती है। पुलिस अवैध गतिविधियों पर कोई एक्शन नहीं ले रही है। जब रात के समय दुकान संचालक अपनी दुकानें बंद करके निकलते है, इसके बाद एजेंटों का राज शुरू हो जाता है और वे कहीं भी बैठकर शराब पीने लग जाते है। इस अवैध गतिविधियों से यात्री भी भयभीत रहते है। कई बार यात्रियों के साथ भी एजेंट विवाद कर मारपीट करने के लिए उतारू हो जाते है।
इनका कहना…
बस एजेंटों से मुलाकात कर उन्हें अल्टीमेटम दिया जाएगा। इसके बाद भी कहीं भी बस रूकवाकर सवारी बैठाते है तो उनके ऊपर जुर्माने की कार्रवाई करेंगे। ट्रैफिक पुलिस की कमी के कारण व्यवस्था बनाने में दिक्कत जा रही है। जल्द ही व्यवस्था सुधारेंगे।
गजेन्द्र केन, यातायात प्रभारी, बैतूल
बस स्टैण्ड पर जिन भी एजेंटों ने टिकट काउंटर लगाए है, उन्हें हटाने की हिदायत दे दी है। एक-दो दिन के भीतर काउंटर नहीं हटाए तो सख्ती से कार्रवाई करेंगे।
ब्रजगोपाल परते, राजस्व निरीक्षक, नपा, बैतूल





