Betul News : भीमपुर में बिना डायवर्सन के बन रही कालोनी

भूमाफिया ने अनुमति लिए बगैर प्लाट बेचकर लोगों से किया छलावा, अधिकारी सख्त

बैतूल। अवैध कालोनियों को लेकर कलेक्टर के तमाम निर्देशों की अधीनस्थ अधिकारी अवहेलना कर रहे हैं। पिछले दिनों ही कलेक्टर ने अवैध कालोनियों को चिन्हित करने के लिए संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए थे, लेकिन भीमपुर में उनके निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां पर एक कालोनाइजरों द्वारा मुख्य मार्ग पर कालोनी बनाने के लिए तैयारियां कर ली गई और कई लोगों को प्लाट भी बेचने की खबर है, जबकि अब तक यहां डायवर्सन तक नहीं हुआ है। केवल एक मर्तबा भैंसदेही एसडीएम ने भीमपुर तहसीलदार से जांच प्रतिवेदन मंगाया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक भूमि स्वामी बद्रीप्रसाद पिता मौजीलाल गौली के स्वामित्व वाली भूमि खसरा नंबर 229/9, रकबा 0.060, खसरा नंबर 229/10/1/1 एवं शरद पिता बाबूलाल कलार की खसरा नंबर 167/1, रकबा 0.790, नेमीराम पिता नेमीचंद द्वारा रकबा 0.136 हेक्टेयर के स्वामित्व वाली भूमि पर अवैध रूप से बिना डायवर्सन के अवैध कालोनी का निर्माण किया जा रहा है। इस बारे में भैंसदेही एसडीएम को शिकायत की गईथी। शिकायत के बाद 18 अप्रैल को भीमपुर तहसीलदार ने उन्होंने रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन एक माह में रिपोर्ट भैंसदेही एसडीएम को नहीं दी गई।

निर्देशों की अवहेलना, लगातार बिक रहे प्लाट

एसडीएम भैंसदेही द्वारा तहसीलदार को निर्देश देने के बावजूद भीमपुर में कालोनाइजर द्वारा लगातार प्लाट काटने का सिलसिला जारी है। लोगों को सब्ज बाग दिखाकर रोड पर स्थित बिना डायवर्सन के प्लाट बेचे जा रहे हैं। प्लाट खरीदने वालों को यह भी नहीं पता है कि कालोनी का डायवर्सन के अलावा रेरा से अनुमति मिलने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। कालोनाइजर लोगों को सब्जबाग दिखाकर कलेक्टर और एसडीएम के निर्देशों के बावजूद कालोनियों के प्लाट बेच रहे हैं। इस मामले की शिकायत नर्मदापुरम कमीश्नर को भी की जाने की खबर है।

इनका कहना…

भीमपुर तहसीलदार को निर्देश देकर प्लाट की बिक्री पर रोक लगाई गई है। कालोनी बिना डायवर्सन के बेची जा रही थी। भीमपुर तहसीलदार की रिपोर्ट पर हम कलेक्टर को जानकारी देंगे। यदि कालोनाइजर प्लाट बेचेगा तो एफआईआर भी कराई जाएगी।

शैलेंद्र हनोतिया, एसडीएम भैंसदेही

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button