Betul Today Samachar : रेल यात्री ने मांगी लस्सी, थमा दिया पानी
Betul Today Samachar: Railway passenger asked for lassi, gave him water

ट्रेन में लस्सी के नाम पर मची लूट, यात्री नाराज , प्रबंधक से की शिकायत
Betul Today Samachar : बैतूल। ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर गर्मी के सीजन में दूषित भोजन और पेय पदार्थ बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला है बैतूल रेलवे स्टेशन का जहां जीटी एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री को लस्सी बताकर दूषित पानी का पैक्ड ग्लास थमा दिया गया। शक होने पर पहले तो बहस बाजी हुई बाद में रेल यात्री ने इसकी शिकायत स्टेशन प्रबंधक व्हीके पालीवाल से की है।
श्री पालीवाल के मुताबिक शिकायत रेलवे के उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गयी है। दरअसल मामला चेन्नई से दिल्ली जा रही ट्रेन क्रमांक 12615 जीटी एक्सप्रेस का है। जिसमें सफर कर रहे अखिलेश वाघमारे गुंटूर से बैतूल तक सफर कर रहे थे। रास्ते मे उन्होंने ट्रेन में पैंट्रीकार के अटेंडर से एक लस्सी खरीदी थी। लस्सी भी पूरी तरह सील पैक नहीं थी,शक होने पर जब उन्होंने लस्सी का ग्लास खोलकर देखा तो लस्सी के रूप में केवल दूषित पानी ही दिखाई दिया।
अखिलेश वाघमारे ने बताया कि उन्होंने मय सबूत बैतूल स्टेशन प्रबंधक से इसकी शिकायत की है, जिसके बाद प्रबंधक ने इटारसी रेलवे को इसकी सूचना दी। स्टेशन प्रबंधक व्हीके पालीवाल ने बताया कि यात्री की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है।





