Betul Samachar: दो वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट विहीन जिला अस्पताल

Betul News: District hospital without radiologist for two years

सोनोग्राफी के लिए तरस रहे मरीज, निजी सेंटरों की शरण में मजबूर आमजन, सरकारी तंत्र मौन

Betul Samachar: बैतूल। जिले के सबसे बड़े सरकारी जिला अस्पताल की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। बीते दो वर्षों से यहां रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर नहीं है, और यह स्थिति न केवल सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि आम जनता के साथ हो रहे अन्याय की भी गवाही देती है। वर्षों सेवा देने के बाद डॉ. ओपी यादव सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन हैरानी की बात है कि अब तक उनकी जगह किसी नए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई। नतीजतन, पूरे अस्पताल में सोनोग्राफी जैसी आवश्यक जांच सुविधा लगभग ठप पड़ी है।

हर दिन लौटते हैं निराश मरीज

जिला अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज सोनोग्राफी के लिए पहुंचते हैं। लेकिन जवाब मिलता है, रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं, बाहर से करवा लें। केवल आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की जा रही है, जबकि बाकी मरीजों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ता है। गरीब मरीजों के लिए यह स्थिति और भी त्रासद है। उन्हें इलाज से पहले जेब की हालत देखनी पड़ रही है। निजी सेंटरों पर एक सामान्य सोनोग्राफी के लिए 1000 रुपये से अधिक खर्च करना किसी मजदूर या किसान परिवार के लिए किसी आपातकाल से कम नहीं।

जनप्रतिनिधियों की चुप्पी शर्मनाक

चौंकाने वाली बात यह है कि जिले के जनप्रतिनिधि इस समस्या से अनभिज्ञ नहीं हैं, फिर भी वे अब तक कोई ठोस पहल नहीं कर पाए हैं। जिस अस्पताल पर में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज आते है, वहां लंबे समय तक विशेषज्ञ डॉक्टर का न होना, सीधे-सीधे स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता है।

आखिर कब तक यह इंतजार?

स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो आज के दौर में सोनोग्राफी कोई विशेष या विलासिता की जांच नहीं रही, यह एक मूलभूत आवश्यकता है। ऐसे में जिला अस्पताल में दो वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट का खाली पद प्रशासनिक सुस्ती का प्रतीक बन गया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस शून्यता को भरने में और कितना समय लगेगा? क्या जनता तब तक निजी क्लीनिकों का बोझ उठाती रहेगी? या फिर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा?

इनका कहना ….

रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर को लेकर कई बार स्वास्थ्य विभाग भोपाल को पत्राचार किया है अभी तक डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो चुकी।

डॉ. जगदीश घोरे, सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button