Betul Accident News: अशोक लीलैंड ट्रक चोरी कर भाग रहा चालक पेड़ से टकराया, दर्दनाक मौत

स्टेट हाइवे 43 पर हुआ भीषण हादसा
कालीदास चौरासे सारनी।
Betul Accident News: स्टेट हाईवे 43 पर हुए भीषण सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। घटना देर रात करीब 1:30 की है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसा स्टेट हाईवे पर कालीमाई और राजीव चौक तिगड्डा के बीच हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक लीलैंड बजरंग मंदिर पाथाखेड़ा निवासी संतोष कुमार का ही। जिसमें खड्डे भरे हैं। संतोष कुमार ने बताया रात में गाड़ी भरकर खड़ी की थी। रात में कोई मेरा अशोक लीलैंड (छोटा हाथी) चोरी करके भाग रहा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन पेड़ से टकरा गया होगा। मुझे रात 3 बजे सूचना मिली कि गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और वाहन मालिक मौके पर पहुंचे। मृतक को अस्पताल पहुंचाया। पास में कोई भी पहचान पत्र नहीं होने की वजह से मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसा कितना भीषण रहा होगा इसका अंदाजा पेड़ से टकराने के बाद 50 मीटर से ज्यादा दूरी पर जाकर दूसरे पेड़ से टकराया था। सुबह से घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ मौजूद है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।