Betul News: कल शाम से 50 घंटे के लिए बंद रहेगी जिले की 59 दुकानें

Betul News: 59 shops in the district will remain closed for 50 hours from tomorrow evening.

लोकसभा चुनाव में मतदान के पहले प्रशासन का निर्देश, सूरा प्रेमियों को शाम से मिलेगी शराब

Betul News:  बैतूल। लोकसभा निर्वाचन की तारीख करीब आते ही जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों का पालन शुरू हो चुका है। सुरा प्रेमियों के लिए यह खबर है कि जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 5 मई की शाम 5 बजे से जिले की सभी 19 समूह की 59 देशी-विदेशी मदिरा दुकानें अगले दो दिनों के लिए बन्द किए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी शराब दुकानों में आबकारी विभाग के अधिकारी खुद सील लगाएंगे। शराब दुकानें 7 मई को मतदान खत्म होने के एक घंटे बाद शाम सात बजे से खुलेगी। आबकारी विभाग ने समस्त ठेकेदार को इस संबंध में सूचना दे दी है।

जिला आबकारी अधिकारी अंशुमान सिंह चढार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कल रविवार शाम 5 बजे से जिले के सभी 19 समूहों के अंतर्गत आने वाली एकीकृत शराब दुकानें बन्द किए जाने का निर्णय लिया गया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा दिए समय पर दुकाने सील की जाएंगी। दुकानें बन्द रखे जाने समेत नियमों का कड़ाई से पालन किए जाने के निर्देश भी ठेकेदारों को दिए हैं। शराब दुकानें 7 मई को होने वाले मतदान की समाप्ति होने के बाद ही खोली जाएंगी।

श्री चढ़ार ने बताया कि शराब ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाए। बन्द के दौरान कहीं से भी शराब बिक्री किए जाने का प्रयास कतई ना किया जाए। यदि ऐसी कोई सूचना विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। दुकानें सील किए जाने के दौरान अधिकारियों द्वारा स्टॉक भी चैक किया जाएगा ताकि आदेशों का पालन कराए जाने में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।

आज और कल होगी शराब की अधिक बिक्री

जिले के 19 समूहों के माध्यम से प्रतिदिन लाखों रुपए की शराब बिक्री से शासन को भी राजस्व की प्राप्ति होती है। स्वाभाविक है कि दो दिन दुकानें बन्द रहने से शासन को भी राजस्व की हानि झेलनी पड़ेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले दो दिनों तक शराब दुकानें बंद रहने की सूचना के बाद सुरा प्रेमी अगले दो दिनों की अपनी व्यवस्था बना लेंगे। स्पष्ट है कि दुकानों से शराब की प्रतिदिन होने वाली बिक्री से अधिक बिक्री आज और कल हो सकती है।

इससे काफी हद तक ठेकेदार और शासन के राजस्व की हानि की कुछ तो पूर्ति हो ही जाएगी। इधर जानकारी मिली है कि दुकानें बन्द होने की दशा में ठेकेदारों ने भी अपनी दुकानों पर अच्छा खासा स्टॉक कर लिया है, ताकि खपत के हिसाब से माल कम ना पड़ जाए।

इनका कहना….

निर्वाचन अवधि में जिले की सभी दुकाने बन्द रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। शराब ठेकेदारों को निर्देशित कर दिया गया है कि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

अंशुमान सिंह चढ़ार, जिला आबकारी अधिकारी बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button