Lok Sabha Chunav : 1581 मतदान केंद्रों पर 5590 सुरक्षा संभालेंगे कमान

Lok Sabha Chunav : 5590 people will take charge of security at 1581 polling stations.

जिले के 850 कर्मियों के अलावा 4740 का फोर्स दूसरे जिले से आएगा, सीआरपीएफ की टुकड़ी भी होगी तैनात

Lok Sabha Chunav :  बैतूल। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र में 7 मई को मतदान होना है। जिले के 1581 मतदान केंद्रों के लिए कुल 5590 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। जिला पुलिस बल के पास 850 का बल मौजूद है, इस लिहाज से शेष सुरक्षाकर्मी जिले के बाहर से तैनात किए जाएंगे। जिला पुलिस बल ने पहले ही शेष पुलिसकर्मियों की डिमांड भेज दी थी। रविवार सुबह तक बाहर का बल बैतूल पहुंच जाएगा।

लगभग 4740 का बल बाहर से बैतूल आने के बाद सोमवार को संबंधित मतदान स्थल के लिए रवाना हो जाएगा। इस बीच बसों को अधिग्रहित करने का भी काम परिवहन विभाग ने शुरू कर दिया है, इसके लिए बस मालिकों के लिए नोटिस जारी किए गए है।

424 संवेदनशील केन्द्रों पर रहेगी नजर

लोकसभा चुनाव को लेकर 424 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील मतदान केन्द्रों की श्रेणी में रखा है। इन सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए जाएंगे। यहां पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी भी समय-समय पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।

मोबाईल टीम द्वारा भी इन केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इन केन्द्रों को संवेदनशील केन्द्रों की श्रेणी में इसलिए रखा है कि वहां पिछले चुनाव में विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। इसलिए इस बार ऐसे केन्द्रों का संवेदनशील श्रेणी में रखकर उन केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

साढ़े पांच हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

बैतूल जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1581 मतदान केन्द्र है। इन सभी मतदान केन्द्रों पर लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इन सभी मतदान केन्द्रों पर साढ़े पांच हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। एएसपी कमला जोशी ने बताया कि लगभग साढ़े हजार जवानों का बल अलग-अलग जिलों से बैतूल पहुंचेगा।

मुख्यालय पर जवानों की आमद होने के बाद उन्हें अपने पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया जाएगा। सुरक्षाकर्मी पीठासीन अधिकारियों के साथ अपने पोलिंग बूथ के लिए रवाना होंगे। 139 पुलिस की मोबाईल टीमें बनाई गई है। जिसमें पुलिस अधिकारी समय-समय पर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेंगे।

1134 वाहनों का अधिग्रहण, वाहन चालकों को नोटिस

जानकारी के अनुसार 7 मई को बैतूल जिले में होने वाले मतदान को लेकर जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी। इस चुनाव में कुल 1134 वाहनों का अधिग्रहण किया है। यह सभी वाहन रविवार सुबह अधिग्रहित होंगे और जिला मुख्यालय पर खड़े कर दिए जाएंगे। अधिकृत वाहनों में बसों की संख्या 465, जीप की संख्या 532, ट्रक 75, कार 12, ट्रेक्टर-पिकअप 50 वाहनों का अधिग्रहण होगा।

यह वाहन मतदान संपन्न होने और ईवीएम मशीन मतगणना स्थल तक पहुंचाने के बाद ही बसों का अधिग्रहण खत्म किया जाएगा। यानी की 8 मई की सुबह के बाद ही अधिग्रहित वाहनों का अधिग्रहण समाप्त होगा। तब तक वाहन अधिग्रहित रहेंगे। अधिग्रहण समाप्त होने के बाद लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में वाहन चालकों को अधिग्रहण समाप्ति के आदेश भी दिए जाएंगे।

इनका कहना…

लोकसभा चुनाव के लिए रविवार सुबह से ही वाहनों का अधिग्रहण प्रारंभ हो जाएगा। मतगणना समाप्ति तक वाहन अधिग्रहित रहेंगे।

अनुराग शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी, बैतूल

लोकसभा चुनाव के लिए 5590 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। जिला बल के 850 जवानों के अलावा शेष 4740 का बल अन्य बटालियन और जिले से रविवार तक पहुंचेगा। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

निश्चल झारिया, एसपी, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button