Betul News: बैतूल-इंदौर फोरलेन पर परिवर्तित मार्ग के सूचना फलक नदारद

Betul News: Information board missing on changed route on Betul-Indore four lane.

भैंसदेही-परतवाड़ा जाने वाले वाहन चालकों को चिचोली पहुंचने पर सड़क भटकने का एहसास

Betul News: बैतूल। भले ही प्रदेश की जानी-मानी बिल्डकान कंपनी बंसल प्राइवेट लिमिटेड ने तय सीमा में बैतूल से इंदौर फोरलेन का आधा हिस्सा बना दिया, लेकिन इसके कई साइड इफैक्ट भी सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों दनोरा के पास अनियंत्रित टवेरा वाहन के कुचलने से तीन लोगों की जान गई, यह मामला सुर्खियों में ही था कि एक और मामला सामने आया। दरअसल कंपनी ने खेड़ी के पूर्व फोरलेन पर परतवाड़ा-अमरावती-भैंसदेही परिवर्तित मार्ग का सूचना फलक नहीं लगाया। नतीजा यह निकला कि फर्राटे मारकर वाहन चिचोली तक पहुंच जा रहे हैं।

बंसल कंपनी ने बैतूल-इंदौर फोरलेन बनाने की शुरुआत की थी, तब से विवाद की स्थिति निर्मित होने लगी। पहले कई किसानों की भूमि अधिकृत किए बिना फोरलेन का काम शुरू कर दिया। इसके बाद ताप्ती बैराज से आने वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर के लोगों को काफी परेशानी हुई।

बंसल कंपनी के तथाकथित कर्ताधर्ताओं ने हमेशा अपनी गलतियों पर पर्दा डालने के प्रयास किए, इसके बावजूद बैतूल फोरलेन के जिम्मेदार अधिकारियों ने भी कंपनी पर नकेल कसने के बजाए अघोषित छूट दे दी। समस्याओं के निदान करने की अपेक्षा कंपनी को फ्री हैंड दिया जाना अक्सर सुर्खियों में बना रहा। यही वजह है कि फोरलेन बनने के बाद अब खामियां भी सामने आने लगी है।

परिवर्तित मार्ग के बोर्ड नदारद

बंसल कंपनी ने फोरलेन निर्माण के दौरान कितनी लापरवाही की है। इसका एक और उदाहरण खेड़ी के पूर्व देखने को मिल रहा है। यहां से परिवर्तित मार्ग परतवाड़ा-अमरावती और भैंसदेही की ओर जाता है, लेकिन संकेतक नहीं लगाने के कारण लोग भटक रहे हैं। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर आसपास के कई ग्रामीणों ने बताया कि चौपहिया-दोपहिया वाहन चालक अक्सर उनसे रास्ता भटकने पर मार्गों की जानकारी ले रहे हैं। यह सिलसिला रोज चला आ रहा है।

कई वाहन चालकों ने बताया कि परिवर्तित मार्ग पर संकेतक नहीं लगने के कारण वे चिचोली तक पहुंच गए। इसके बाद उन्हें वापस खेड़ी आकर परतवाड़ा-अमरावती जाना पड़ा। इससे समय की भी बर्बादी हुई और ईधन भी खर्च हुआ है।

चिचोली के पास भी हालात बेकाबू

खेड़ी के पहले जिस तरह वाहन चालक मार्ग भटक रहे हैं। चिचोली पहुंचने के पूर्व भी ऐसे ही हालात है। चिचोली के लिए संकेतक लगाए जरूर गए , लेकिन पहुंच मार्ग से अंदर प्रवेश करने के लिए वाहन चालकों को कई कठिनाइयां आती है। यह समस्या कई वाहन चालकों ने बताई, लेकिन इसका निदान आज तक नहीं किया गया। दनोरा के पास हुए हादसे से जिम्मेदारों ने सबक लिए बिना अपना पल्ला झाड़ लिया। इसी वजह बंसल कंपनी की लापरवाही के खिलाफ लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

इनका कहना…..

जो लोकेशन आपने बताई है। इसके लिए संबंधित इंजीनियर को आज ही अवगत कराया जा रहा है। यदि वाहन भटक रहे हैं तो संकेतक लगाने के साथ अन्य प्रयास किए जाएंगे।

आशुतोष सोनी, प्रबंधक एनएचएआई, बैतूल-इंदौर फोरलेन

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button