Betul Taza News: ट्रेचिंग ग्राउंड गौठान में भीषण आग, फायर ब्रिगेड पहुंची

Betul Taza News: Huge fire in trenching ground Gauthan, fire brigade reached

समय रहते काबू की आग, नही तो बढ़ सकती थी मुसीबत

Betul Taza News: बैतूल। गुरुवार दोपहर शहर से सटे ट्रेचिंग ग्राउंड में लगे कचरे के विशाल ढेर में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गयी। जैसे ही इसकी सूचना नगरपालिका के अमले को मिली तत्काल फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर भेजे गए और आग के बढ़ने से पहले ही इसे काबू में कर लिया गया। बताया जा रहा है कि समय रहते यदि आग बुझाने के बन्दोबस्त नहीं किये जाते तो आग तेजी से फैल सकती थी। इससे उठने वाले जहरीले धुंए से आसपास रहने वाले लोगों पर भी इसका दुष्प्रभाव सामने आ सकता था।

नपा के स्वास्थ्य निरीक्षक संतोष दनेलिया ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे ट्रेचिंग ग्राउंड से सफाई कर्मचारियों ने धुआं उठता देखा था। आग कैसे लगी या लगाई गई इसका पता तो नहीं चला लेकिन सूचना मिलते ही हम फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर रवाना हुए। लगभग 2 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जाएगी। ट्रेचिंग ग्राउंड में शहर से निकलने वाले कचरे का विशाल पहाड़ खड़ा हो चुका है लेकिन इसके निष्पादन को लेकर नगर पालिका बिल्कुक भी फिक्रमंद नजर नही आ रही है।

यदि समय रहते आग काबू नहीं कि जाती तो ढेर का एक बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ जाता और स्थिति को संभालना तो मुश्किल होता ही साथ ही जहरीले धुंए के फैलने से इस इलाके में रहने वाले हजारों लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर दिखाई देने से इनकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कचरे के निष्पादन को लेकर टेंडर हो चुके हैं। और चुनाव के बाद सम्बन्धित फर्म कचरे का निष्पादन कार्य भी शुरू कर देगी। बताया जा रहा है कि निष्पादन के लिए नपा ने लगभग 7 करोड़ रुपये में टेंडर जारी किया है।

इनका कहना….

कचरे के निष्पादन के लिए टेंडर हो चुके हैं, अनुमति के लिए प्रकरण भोपाल भेजा गया है। चुनाव के बाद निष्पादन कार्य शुरू हो जाएगा।

नीरज धुर्वे, एई नगर पालिका परिषद बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button