CMHO News Betul : सीएमएचओ और लेब टेक्नीशियन की बढ़ेगी मुश्किलें, वाइस सेंपल लेने भोपाल तलब

CMHO News Betul: Difficulties will increase for CMHO and Lab Technician, Bhopal summoned to take vice sample

CMHO News Betul : (बैतूल)। गुरुवार अस्पताल के पंजीयन में रिश्तेदार का नाम शामिल किए जाने के मामले में लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने लेब टेक्नीशियन(lab technician) राधा गोविंद शुक्ला को 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा ।

जिसके बाद इस रिश्वत कांड में सीएमएचओ डॉ सुरेश बौद्ध के भी शामिल होने की जानकारी सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हडक़म्प मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस ने देर रात तक दोनों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जमानत दे दी।

मामले सामने आने के बाद सीएमएचओ कार्यालय(CMHO News Betul) में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों को लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल तलब किया है ताकि इन आरोपियों की वाइस रिकार्डिंग टेस्ट किया जा सके, क्योंकि लेब टेक्नीशियन राधा गोविंद शुक्ला के अलावा सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध ने भी आवेदक डॉ. पाटनकर से फोन पर बात चीत की थी।

इधर कार्यवाही को लेकर लोकायुक्त पुलिस कार्यवाही को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखेगी । जिसके बाद हो सकता है कि सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध और लेब टेक्नीशियन राधा गोविंद शुक्ला को पद से हटा दिया जाएगा।

(CMHO News Betul)डॉ. महेश कुुमार पाटनकर के द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को 28 जुलाई को लिखित शिकायत की गई थी कि उनका क्लीनिक भौंरा कस्बे में है। सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध जाटव के द्वारा क्लीनिक का निरीक्षण करने पर क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन में आवेदक के भतीजे डॉ. सागर पाटनकर का नाम शामिल करने के एवज में 1.5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी।

इसमें से 50 हजार रुपए पूर्व में सीएमएचओ ने किसी मालवीय लिपिक के जरिए डॉ. पाटनकर से प्राप्त कर लिए थे। इसके बाद शेष 1 लाख रुपए से कम करके 50 हजार रुपए देने को अनावेदक राजी हुआ। जिसमें से 10 हजार रुपए 03 अगस्त को सीएमएचओ डॉ. बौद्ध ने प्राप्त कर लिए थे। शेष 40 हजार रुपए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब सहायक राधा गोविंद शुक्ला को देने के लिए कहा गया था।

इस पूरे प्रकरण पर आवेदक की शिकायत का सत्यापन किया गया जो सही पाई गई। इसके पश्चात गुरुवार को लगभग 3 बजे दोपहर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में 12 सदस्यीय दल द्वारा शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब सहायक राधा गोविंद शुक्ला को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button