Betul Today News : सात पोल लगाने के बाद कोठीबाजार टू-लेन फिर ठंडे बस्ते में

Betul Today News: After installing seven poles, Kothi Bazar two-lane again in cold storage

टूटी बीड़ सुधारने भेजी गई भोपाल, पेड़ों के ठूंठ तक नहीं हटाए

Betul Today News : (बैतूल)। नौं दिन चले, अढ़ाई कोस की तर्ज पर पेट्रोल पंप से कोतवाली थाने तक बनाई जा रही टू लेन का काम फिर ठंडे बस्ते में चला गया है। एक ही दिन में 7 पोल खड़े करने के बाद लग रहा था कि काम अब तेजी से होगा, लेकिन अब गड्ढे खोदने वाली मशीन की बीड़ टूट जाने की वजह से काम प्रभावित होने की जानकारी नगर पालिका के अधिकारी दे रहे हैं। सड़क निर्माण को लेकर अधिकारी और ठेकेदार कितने गम्भीर हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सड़क किनारे लगे पेड़ों के भारी भरकम ठूंठ अब तक नहीं उठाए जा सके हैं। इसकी वजह से सड़क का काम भी शुरू ही नहीं हो पा रहा है। अब सड़क के पीछे क्या राजनीति चल रही है, यह तो अधिकारी और ठेकेदार ही जाने, लेकिन आम जनता के हिस्से आई मुसीबतें कम नहीँ हो पा रही हैं।

आज आएगी बीड़, कल से शुरू होगा काम

पिछले तीन दिन से बन्द पड़े काम को लेकर बताया गया कि बिजली पोल के लिए गड्ढे खोदने के दौरान मशीन की बीड़ टूट जाने से काम बंद करना पड़ा था। बीड़ को सुधार कार्य के लिए भोपाल भेजा गया है। बीड़ आ जाने के बाद काम कल से पुन: शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का यह तर्क गले से नीचे इसलिए नहीं उतर रहा कि जिस ठेकेदार को पोल शिफ्टिंग के लिए 65 लाख रुपए का भुगतान किया जाना है क्या वह ठेकेदार केवल सिंगल बीड़ के भरोसे पोल शफ्टिंग का काम कर रहा है। या फिर काम रोके जाने की कोई दूसरी मंशा है।

तीन दिन बाद भी नहीं हटे पेड़ों के ठूंठ

नगर पालिका द्वारा तीन दिन पूर्व कटे हुए पेड़ों के ठूंठ जेसीबी से उखाड़े गए थे। दावा किया गया था कि ठूंठ निकलवाने के तत्काल बाद ठेकेदार सड़क का काम शुरू कर देगा। लेकिन उखाड़े गए ठूंठ आज भी अपनी जगह जस की तस पड़े हुए और ना ही ठेकेदार ने काम शुरू किया है। नगरपालिका की लापरवाही का नतीजा यह देखने को मिल रहा है कि जिस सड़क के निर्माण के लिए कड़ी मशक्कत कर अतिक्रमण हटाया गया था, वहीं पक्का अतिक्रमण फिर पैर पसार चुका है जिसे हटाने में अधिकारियों को दोबारा फिर से मेहनत करनी पड़ेगी।

इनका कहना….

आज भोपाल से बीड़ सुधरकर आ जाएगी, कल से पुन: काम शुरू करेंगे।
अमित सक्सेना, विद्युत शाखा प्रभारी, नपा बैतूल। 

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button