Betul News: सब्जियों की महंगाई की मार ने बिगाड़ा किचन का जायका

Betul News: Inflation of vegetables has spoiled the taste of kitchen.

कर्नाटक से बैतूल आ रहा टमाटर इसलिए महंगा

Betul News: बैतूल। पिछले एक पखवाड़े से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। अभी सब्जी के दामों से लोगों को राहत नहीं मिली है। सब्जी महंगी होने से किचन का जायका बिगड़ गया है। टमाटर खरीदना अब हर किसी के बस की बात नहीं है। अभी एक महीना और सब्जी के दामों से राहत मिलने की कोई गुंजाईश नहीं दिख रही है। स्थानीय सब्जियों का उत्पादन नहीं होने के कारण लोगों को महंगाई से जूझना पड़ रहा है।

बैतूल जिले में कर्नाटक से टमाटर आ रहा है, इसलिए टमाटर सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है। टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे है। पिछले एक पखवाड़े से अधिक का समय हो गया है। टमाटर 80 रूपए प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। थोक सब्जी व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय टमाटर की फसल बर्बाद हो गई, इसलिए टमाटर महंगे दाम में मिल रहे है।

वर्तमान में टमाटर कर्नाटक के बैंगलोर, चिंतामणी, कोलार, बाघापल्ली, मदनपल्ली आदि क्षेत्र से बैतूल पहुंच रहा है। टमाटर के परिवहन में ट्रांसपोर्ट का चार्ज अधिक होने के कारण टमाटर के दाम आसमान छू रहे है। व्यापारी थोक में टमाटर को 70 रूपए प्रति किलो हिसाब से बेच रहे है और बाजार में यह टमाटर 80 रूपए प्रति किलो बिक रहा है। टमाटर के अलावा अन्य कई सब्जियां भी दूसरे प्रदेशों से आ रही है। इसके कारण दामों में बढ़ोत्तरी हो गई है। जब तक स्थानीय सब्जियां नहीं निकलती, तब तक दाम इसी तरह बने रहेंगे। स्थानीय सब्जियां निकलने के लिए एक महीने का और समय लग सकता है। सब्जियां बारिश पर भी टिकी हुई है। अधिक बारिश होती है तो सब्जियों की फसल को नुकसान भी हो सकता है।

स्थानीय मिल रही है पांच सब्जियां

जानकारी के मुताबिक बैतूल से अभी पांच सब्जियां निकल रही है, जिसके कारण इन पांच सब्जियों के दाम थोड़े कम बने हुए है। व्यापारियों ने बताया कि कद्दू, लौकी, भिंडी, गिलकी और पत्तागोभी की सब्जी जिले से ही उपलब्ध हो रही है, इसलिए इन सब्जियों के दाम थोड़े कम है। इन सब्जियों का उत्पादन बैतूल में होने के कारण यहां से यह सब्जियां अन्य जिलों के लिए भेजी जा रही है। जब तक और सब्जियों का उत्पादन नहीं होता तब तक दामों में कमी आने की संभावना कम है। जिन सब्जियों के दाम कम है, लोग इन्हीं सब्जियों के सहारे काम चला रहे है। लोगों का कहना है कि एक ही एक प्रकार की सब्जियां खाकर लोग परेशान हो गए है।

सब्जियां दाम प्रति किलो

  • टमाटर 80 रूपए
  • भिंडी 30 रूपए
  • मिर्ची 160 रूपए
  • धनिया 200 रूपए
  • प्याज 40 रूपए
  • आलू 40 रूपए
  • लसन 200 रूपए
  • अदरक 200 रूपए
  • बरबटी 30 रूपए
  • गिलकी 60 रूपए
  • बैंगन 30 रूपए

इनका कहना…

बैतूल में टमाटर कर्नाटक राज्य से आ रहा है। टमाटर के लिए परिवहन का चार्ज अधिक लग रहा है, इसलिए टमाटर के दाम सबसे ज्यादा है।

राजकुमार राठौर, थोक सब्जी व्यापारी, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button