Betul Samachar : काले खेल में संभ्रांत कालोनी का भी माहौल खराब कर रहे होटल संचालक
Betul Samachar: Hotel operators are spoiling the environment of elite colony in black game

लगातार खबरों के बाद कालोनी में शिफ्ट हुआ जिस्म फरोशी का कारोबार!
Betul Samachar : (बैतूल)। शहर के एक थाने के पास वाली होटल में जिस्मफरोशी के गन्दे खेल का खुलासा होने के बाद इस होटल में पिछले दो दिनों से कारोबार बंद कर दिए जाने की जानकारी स्थानीय निवासी दे रहे हैं, लेकिन आज नया खुलासा यह सामने आया है कि होटल संचालक ने एक गेस्ट हाउस बारस्कर कालोनी में भी बना रखा है। अब जिस्म फरोशी का खेल इस गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। यह दोनों प्रतिष्ठान एक ही फर्म के बताए जा रहे हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद जब बारस्कर कालोनी में रहने वाले रहवासियों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि कालोनी में गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा है, जबकि इस तरह के होटल और गेस्ट हाउस कमर्शियल इलाके में ही संचालित होते हैं, ताकि संचालकों के कामधंधा चल सके, लेकिन रहवासी क्षेत्र में बनाए इस गेस्ट हाउस का संचालन समझ से परे है।
रिहायशी क्षेत्र में अनजान लोगों की आवाजाही

सूत्र बताते हैं कि कालोजनी में रोजाना दर्जनों की संख्या में युवक- युवतियों का आना-जाना लगा रहता है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गेस्ट हाउस परिसर में बड़ी संख्या में वाहन भी खड़े देखे जाते हैं। रहवासी क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस का इस तरह से संचालन होना कहीं ना कहीं शक को और बढ़ा रहा है। रहवासियों ने यह भी बताया कि लोगों का शक पुख्ता होने के बाद कई बार इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन सूचना पर पुलिस ने क्या कार्यवाही की यह किसी को भी नहीं पता चल पाता है।
पुलिस आती है और घूमकर लौट जा रही
पुलिस आती है और घूम फिरकर वापस चली जाती है। बताया जा रहा है कि बारस्कर कालोनी में संचालित यह गेस्ट हाउस एक ही फर्म का है। कोतवाली थाने के समीप जो होटल जिस्म फरोशी के लिए कुख्यात हो चुका है, उसी फर्म का यह गेस्ट हाउस भी बताया जा रहा है। जो भी है, लेकिन रहवासी इलाकों में यदि इस तरह की शर्मनाक करतूत अंजाम दी जा रही है तो पुलिस को स्वत: संज्ञान लेकर दोनों जगह निगरानी में लेनी चाहिए। पुलिस चाहे तो एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में मुखबिरों की सहायता भी ले सकती है।





