Betul News : होटल में इंगेज कपल बताकर हो रहा काला खेल

Betul News: A black game is being played in the hotel by pretending to be an engaged couple.

कोतवाली थाने के पास के रहवासी खासे परेशान, मैदान में खड़े होते हैं वाहन

Betul News : (बैतूल)। अय्याशी के खेल में कमाई का जरिया कुछ होटलों में खूब फलफूल रहा है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं। यह बात इसलिए कही जा सकती है कि होटलों में समय बिताने के लिए पहुंचने वाले कपल अपने आप को इंगेजमेंट कपल बताकर आसानी से एंट्री कर लेते हैं। यही नहीं बकायदा होटल संचालक को आईडी दिए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। अब इस तथ्य में कितनी सच्चाई है, यह तो होटल संचालक जाने, लेकिन शहर के कोतवाली के पास स्थित होटल में इस तरह की अनैतिक गतिविधि चरम पर है। इससे होटल के आसपास रहने वाले लोग भी भली भांति परिचित हैं, लेकिन पुख्ता कार्यवाही ना होने से होटल संचालक खुलेआम अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहा है।

1 हजार रुपए प्रतिघंटे की मिल रही सुविधा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने के पास स्थित एक होटल में संचालित होने वाली अनैतिक गतिविधयां यहां रहने वाले संभ्रांत परिवारों को शर्मसार कर रही हैं, लेकिन चंद कदमों की दूरी पर स्थित थाने के जिम्मेदारों को इसकी जानकारी तो है, लेकिन पुख्ता कार्यवाही ना होना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस होटल में रोजाना 10 से 20 संदिग्ध जोड़ो का आना-जाना लगा रहता है। जिनके वाहन होटल के बाजू में खाली पड़े मैदान में पार्क कराए जाते हैं। होटल संचालक इन जोड़ो को 1 हजार रुपए प्रति घण्टे के हिसाब से सुविधा प्रदान करता है और यह जोड़े अय्याशी कर अपने रास्ते निकल जाते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि होटल में चल रही इस अनैतिक गतिविधियों से आसपास का माहौल खराब हो रहा है, लेकिन किसी विवाद में ना फंसने के डर से लोग चुपचाप हैं।

बाहरी क्षेत्र से पहुंचते हैं संदिग्ध जोड़े

सूत्र बताते हैं कि शहर की अधिकांश होटलों में इस तरह की अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही है, लेकिन यह होटल रहवासी क्षेत्र में संचालित होने से लोगों को शर्मसार होना पड़ रहा है। होटल में शहर तो नहीं बल्कि सारणी, मुलताई , शाहपुर, पाढर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के जोड़े ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि संचालक द्वारा यहां आने वाले जोड़ों को पूरी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके लिए बाकायदा दो युवकों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जो संदिग्ध जोड़ों की सुरक्षा से लेकर कमरों की साफ सफाई, तक का पूरा ध्यान रखते हैं।

बताया जा रहा है कि होली, पंचमी के पूर्व यहां समीपी पुलिस ने रेड भी की थी। लगभग 5 से 7 जोड़े पकड़े भी गए थे, लेकिन संचालक ने इन जोड़ों को इंगेजमेंट कपल बताकर साफ बचा लिया था, जबकि पुलिस को इस बात की तस्दीक करनी थी कि वाकई में यह जोड़े इंगेजमेंट जोड़े हैं या नहीं। पुलिस इन जोड़ो के पेरेंट्स से भी संपर्क कर सकती थी, लेकिन ऐसा क्यों नहीं किया यह समझ से परे है। स्थानीय लोगों की माने तो आज भी इस होटल में अनैतिक गतिविधि खुलेआम संचालित की जा रही है। होटल के पिछले हिस्से में संदिग्ध जोड़ो को सुविधा मुहैया कराई जा रही है, लेकिन उन संभ्रांत परिवारों का बाहर निकलना घूमना फिरना मुश्किल हो रहा है जो यहां स्थाई रूप से निवास कर रहे हैं। यदि समय रहते इस गोरखधंधे पर अंकुश नहीं लगाया जाता है तो भविष्य में किसी बड़ी घटना के होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इनका कहना…

सूचना मिलने पर होटल की तलाशी ली गई थी। यहां से पांच से सात जोड़े पकड़े भी थे, लेकिन यह सभी इंगेजमेंट कपल की जानकारी सामने आई है। ऐसे मामलों में समय- समय पर कार्यवाही की जाती है।

देवकरण डेहरिया, टीआई कोतवाली, बैतूल। 

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button