Betul News: जनजाति कार्य विभाग में 26 लाख का घोटाला

Betul News: Scam of Rs 26 lakh in Tribal Affairs Department

कलेक्टर ने दो शिक्षकों को किया सस्पेंड, एक के खिलाफ कार्रवाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

Betul News: बैतूल। जनजाति कार्य विभाग में 26 लाख रूपए के घोटाले का मामला सामने आया है। शक के आधार पर कोषालय अधिकारियों द्वारा की गई जांच में जनजाति कार्य विभाग के एक बीईओ, लिपिक और शिक्षक के खिलाफ कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लिपिक और शिक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं बीईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए जनजाति कार्य विभाग आयुक्त को पत्र लिखा गया है। जानकारी मिली है कि तीनों कर्मचारियों ने मिलकर ट्रेजरी के माध्यम से करीब 26 लाख का घोटाला किया है। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के मुताबिक तीनों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018-19 में बीईओ रमेश गाजरे, लिपिक राकेश बेडरे एवं प्राथमिक शिक्षक राजेश मन्नासे ने संयुक्त रूप से विभिन्न मदों की राशि अपने परिवारजनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी। काफी लंबे समय तक की गई, यह कारगुजारी आखिर कोषालय के अधिकारियों की नजर में आ गई और जब इसकी पूरी जांच की गई तो पता चला कि बीईओ, लिपिक और प्राथमिक शिक्षक ने मिलकर लगभग 26 लाख रूपए का घोटाला किया है।

जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा जैन ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर लिपिक और शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं तात्कालिन बीईओ रमेश गाजरे जिनका तबादला दूसरे जिले में हो चुका है। उनके खिलाफ जनजाति कार्य आयुक्त को पत्र लिखा गया है। तीनों के खिलाफ एफआईआर भी की जा रही है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button