Betul News: करोड़ों के बजट वाले जिला अस्पताल में भुगतान की हालत बदहाल

Betul News: The condition of payment in the district hospital with a budget of crores is bad

सप्लाई करने वाली फर्म वर्षों से काट रही चक्कर

Betul News: बैतूल। करोड़ों के बजट वाले जिला अस्पताल की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। इसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है, जब सिविल सर्जन कार्यालय में कंप्यूटर सामग्री करने वाली फर्म ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर अपना भुगतान न होने की शिकायत कर डाली। 2 वर्ष में 5 बार स्मरण पत्र भेजने के बाद 2 लाख से अधिक का भुगतान अटकने के बाद फर्म ने शिकायत का मन बनाया। इसके बाद भी उसकी समस्या का निदान नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि बजट के अभाव में भुगतान अभी भी नहीं होगा।

शिकायतकर्ता कल्पेश भावसार ने बताया कि जिला अस्पताल में उन्होंने अपनी फर्म से 2 लाख 26 हजार रुपए की विभिन्न सामग्री प्रदाय की थी। इसके भुगतान का बिल 2 वर्ष पहले सिविल सर्जन कार्यालय में दिया था, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हो सका है। अप्रैल में इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की नतीजा सिफर निकला तो हाल ही एक बार और हेल्पलाइन में शिकायत की। इसके बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिला। भावसार के मुताबिक वे 5 बार सिविल सर्जन कार्यालय और स्टूवर्ड को पत्र भेज चुके हैं। हमेशा यहां से टालमटोली और बजट का अभाव बताकर बैरंग लौटाया जा रहा है।

अन्य फर्म भी परेशान

जिला अस्पताल में बजट की कमी का यह पहला मामला नहीं है। जानकारी सामने आई है कि पिछले दो- ढाई वर्षों में कई फार्मों ने लाखों रुपए के भुगतान का बिल सिविल सर्जन कार्यालय में दिया है, इसमें प्रिंटिंग, स्टेशनरी, इलेक्ट्रीक उपकरण सहित अन्य शामिल हैं। यह भुगतान लाखों में बताया जा रहा है। किसी भी फर्म को दो-ढाई वर्ष से चप्पले घिसने के बाद भुगतान नहीं मिला है। फर्मों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन पूर्व के सिविल सर्जन के अलावा यहां पर पदस्थ स्टूवर्ड द्वारा टालमटोली कर सभी को बजट के अभाव का बाहना बताकर वापस लौटा दिया। इससे सभी फर्मों में आक्रोश पनप रहा है।

इनका कहना..

पिछले दो वर्षों से मुख्यालय से बजट नहीं मिला है। कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है। चार दिन पहले भी भोपाल जाकर अधिकारियों को वस्तुस्थिति बताई है। उम्मीद है कि बजट जल्द मिल जाएगा। इसके बाद सभी को प्राथमिकता से भुगतान कर देंगे।

डॉ जगदीश घोरे, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button