Betul College Road : कॉलेज रोड के डिवाइडरों से नहीं निकला मलबा

Betul College Road: Debris not removed from dividers of College Road

काली मिट्टी की जगह डाला गया मकानों से निकाला वेस्ट

Betul College Road : (बैतूल)। कॉलेज रोड पर बने डिवाइडरों में काली मिट्टी की जगह मकानों से निकला सीमेंट कांक्रीट के मलबे को लेकर सांझवीर टाईम्स ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। ठेकेदार द्वारा की जा रही लापरवाही से इंजीनियर नगेन्द्र वागद्रे को भी अवगत कराया गया था, लेकिन आज भी डिवाइडरों में डाला गया सीमेंट कांक्रीट ना ही बाहर फिकवाया जा सका है और ना ही काली मिट्टी डाली गई है। इसका सीधा असर ये होगा कि आने वाले समय मे यहां लगाए जाने वाले पौधे पनप ही नहीं पाएंगे और सड़क की खूबसूरती बदसूरती में नजर आने लगेगी। इस पूरे मामले से साफ है कि कहीं ना कहीं नपा के जिम्मेदार अधिकारी ठेकेदार की लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

नीचे मलबा, ऊपर काली मिट्टी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण को लेकर बनाई गई डीपीआर में इस तथ्य का स्पस्ट उल्लेख है कि सड़क के बीच बनाए गए डिवाइडरों में काली मिट्टी डाली जाए, जिससे यहां पेड़ पौधे लगाए जा सकें और सड़क की खूबसूरती भी नजर आए। डीपीआर में उल्लेख होने का सीधा मतलब है कि डिवाइडरों में डाली जाने वाली काली मिट्टी का भुगतान भी ठेकेदार को किया जाएगा, लेकिन ठेकेदार ने सभी डिवाइडरों में सीमेंट कंक्रीट का मलबा डालकर ऊपर से काली मिट्टी की पतली लेयर डालकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। इसमें पौधे लगना तो दूर पनप ही नहीं पाएंगे तब तक ठेकेदार को पूरा भुगतान भी कर दिया जाएगा।

जिम्मेदारी से आखिर क्यों भाग रहे जिम्मेदार

इस गम्भीर मामले को लेकर सांझवीर ने तत्काल सब इंजीनियर नगेन्द्र वागद्रे को अवगत कराया था। उन्होंने माना था कि काली मिट्टी की जगह कंक्रीट का मलबा नहीं डाला जा सकता लेकिन बावजूद इसके इन 10 दिनों में मलबा बाहर फिकवाने की कार्यवाही नहीं कि जा सकी है जो अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। सड़क निर्माण में खर्च की जा रही राशि आम जनता द्वारा टेक्स के रूप में दी जाती है। सड़क की सुविधा भी आम जनता को ही दी जा रही है फिर भी जनता के पैसों को ठिकाने लगाने की यह कोशिश जनता के साथ किये जा रहे धोखे से कम नहीं है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को इस मामले में संज्ञान लेकर कंक्रीट का मलबा निकलवाकर डिवाइडरों में काली मिट्टी डलवानी चाहिए ताकि उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।

इनका कहना…..

 इसकी जानकारी मुझे मिली है। सब इंजीनियर से इस संबंध में जानकारी तलब की जा रही है।
ओमपाल सिंह भदौरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैतूल बसपा के दिवंगत प्रत्याशी को मिलेगी टिकट!
शुक्रवार नामांकन प्रक्रिया शुरू होने पर लिया फार्म

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button