Betul News : बेकाबू कार फूलों की दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टला

Betul News: Uncontrolled car entered flower shop, major accident averted

बाइक सवार को बचाने के चलते हुई घटना, दुकानदारों को हजारों का नुकसान

Betul News : (बैतूल)। बुधवार दोपहर लल्ली चौक पर एक बेक़ाबू कार फूलों की दुकान में घुस गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई पर तीन दुकानदारों को हजारों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे कार अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी।

बजरंग फ्लावर के संचालक भीम ठाकुर ने बताया कि वे अपनी दुकान में बैठे हुए थे, तभी कार क्रमांक एमपी-48-जेडसी-2393 तेजी से दुकान की तरफ आई और काउंटर से घिसटती हुई दुकान के प्लेटफार्म पर चढ़ गई। कार की चपेट में तीन फूल की और एक चाय की दुकान आ गई। दुकान के बाहर रखे फूल सड़क पर बिखर गए। तीनों दुकानदारों को करीब 50 से 60 हजार का नुकसान हुआ है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हो पाई है।

बाइक सवार को बचाने में बहकी कारघटना के बाद लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया था। कार चालक शमीम ने बताया कि कार साईंखेड़ा निवासी धनराज की है। जैसे ही वह कार लेकर चौराहे पर पहुंचा अचानक एक बाइक सवार कार के सामने आ गया। बाइक सवार तो निकल गया, परन्तु ब्रेक लगाने की जगह एक्सीलेटर दब जाने से कार की रफ्तार बढ़ गई तब तक कार दुकानों के प्लेटफार्म पर चढ़ चुकी थी। बताया जा रहा है की कार मालिक को इसकी सूचना दे दी गई है। दोनों पक्ष आपसी समझौता करने पर राजी हुए हैं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button