Betul Ki Khabar: कालेज-स्कूल के सामने बनाए स्पीड ब्रेकर बने जानलेवा

कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार, वरिष्ठ पत्रकार मयंक भार्गव भी घायल

Betul Ki Khabar: बैतूल। नगरपालिका इन दिनों कालेज और स्कूलों के सामने स्पीड ब्रेकर बना रही है। नगरपालिका के पास इन कालेज और स्कूल प्रबंधन से संभावित हादसे को देखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। इसके बाद नगरपालिका ने पिछले एक सप्ताह से जेएच कालेज, केंद्रीय विद्यालय, कन्या शाला गंज, कन्या महाविद्यालय समेत कुछ अन्य विद्यालयों के सामने स्पीड ब्रेकर बनाए हैं, लेकिन इनकी ऊंचाई अधिक होने के कारण हादसे हो रहे हैं।

नपा के अधिकारियों ने बताया कि कालेज-स्कूलों के पास छुट्टी या पेपर खत्म होने के बाद विद्यार्थियों की भीड़ निकलती है। ऐसे में हादसे की संभावना दिखाई दे रही थी। कई दिनों कालेज और स्कूल प्रबंधन मुख्य मार्ग के सामने ब्रेकर बनाने की मांग करते आ रहे हैं।

आधे ब्रेकर बनाकर ढक रहे बेरीकेड

अब तक स्कूल और कालेजों के पास जितने भी स्पीड ब्रेकर बनाए हैं, इन्हें दो टुकड़ों में निर्मित किया जा रहा है, ताकि टूट-फूट न हो। आधा स्पीड ब्रेकर बनाकर इसे बेरीकेड लगाकर बंद किया जा रहा है, ताकि व्यवस्थित रहे। हालांकि रात के समय कई वाहन चालकों को ब्र्रेकर के लिए लगाए गए बेरीकेड दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे हादसे की संभावना बढ़ गई है।

रविवार को वरिष्ठ पत्रकार मयंक भार्गव गंज कन्या शाला के सामने बनाए गए ब्रेकर के पास लगे बेरीकेड से टकराकर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें लश्करे चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। हालांकि उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। कालेज चौक पर भी कुछ वाहन चालक ब्रेकर और बेरीकेड की ऊंचाई अधिक होने के कारण टकराकर घायल हुए हैं। नपा ब्रेकर की ऊंचाई को सामान्य बता रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button