PM Modi: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, बवाल मचने पर आप नेता के खिलाफ एफआईआर
PM Modi: Objectionable comment against Prime Minister Modi on social media, FIR against AAP leader after creating ruckus

PM Modi: सारणी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक युवक को सोशल मीडिया ग्रुप पर आपत्तिजना के टिप्पणी करना आप नेता को महंगा पड़ा गया। भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद संबंधित के खिलाफ सारणी ने पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल सोमवार को सारणी के सोशल मीडिया प्रभारी बालक राम यादव, सामाजिक सोशल मीडिया सदस्य राकेश सोनी, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विनय राय और पार्षद प्रवीण सोनी ने सारणी थाने में शिकायत कर बताया था कि सामाजिक सोशल मीडिया नामक व्हाट्सएप ग्रुप में आप नेता मनोहर पचोरिया द्वारा 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी।
प्रधानमंत्री के खिलाफ तड़ीपार जैसे शब्द का उपयोग किया गया था। शिकायतकर्ताओ का कहना था कि 16 मार्च से देश में आदर्श आचार संहिता लागू हुई हैं। ऐसे में व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर सामाजिक माहौल खराब करने का प्रयास किया है। इसके बाद सारणी पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के नेता मनोहर पचोरिया के खिलाफ धारा 505(2), 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है सारणी थाने के उपनिरीक्षक अरविंद कुमरे ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है।




