Betul Samachar : निर्वाचन में मैन पावर की कमी, वनकर्मी भी करेंगे चुनाव ड्यूटी

Betul Samachar: Lack of man power in elections, forest workers will also do election duty

सभी का दायित्व निर्विध्न सम्पन्न हो निर्वाचन, अधिकारी बना रहे तालमेल

Betul Samachar :  बैतूल। लोकसभा चुनाव निर्विध्न सम्पन्न हो सके, इसके लिए मैन पावर की कमी से निवार्चन आयोग जूझ रहा है, लेकिन यह तय किया गया है कि लोकतंत्र के इस पर्व को बिना किसी बाधा के पार किया जाए। यही वजह है कि अब निर्वाचन के दौरान फील्ड पर तैनात वनकर्मियों की भी सेवा ली जा रही है।

इसके लिए वन अधिकारियों ने भी अपनी सहमति दे दी है। तय किया गया है कि जो कर्मचारी जिस फील्ड में तैनात है उसकी ड्यूटी उसी फील्ड में सुरक्षा के लिए लगाई जाएगी। जल्द ही जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के साथ वन अधिकारी बैठक करेंगे, जिसमें यह तय किया जाएगा कि फील्ड में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी कुछ इस तरह लगाई जाए, जिससे जंगलों और वन्य प्राणियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो जाए और निर्वाचन का कार्य भी बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

जंगलों और वन्य प्राणियों की सुरक्षा का दिया था हवाला

लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते सुरक्षा के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाए जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन वन अधिकारियों ने गर्मी में होने वाली आगजनी की घटनाओं और वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर न्यायालय की शरण ले ली थी। जानकारी मिली है कि इस संवेदनशील मामले को लेकर कोर्ट ने भी वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों को चुनाव डयूटी से दूर रखने के निर्देश दिये थे।

अधिकारियों ने भी तय कर लिया था कि फील्ड में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगाई जाएगी, लेकिन जब निर्वाचन अधिकारियों के साथ वन अधिकारियों की बैठक हुई तो यह तथ्य प्रमुखता से सामने आया कि चुनाव सम्पन्न कराए जाने के लिए जितने अधिकारियों और कर्मचारियों की आवश्यकता है, उसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है।

अधिकारियों ने बनाया आपसी तालमेल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की कमी सामने आने के बाद अधिकारियों के बीच गहन चिंतन मनन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने समस्या वन अधिकारियों के बीच रखकर बताया कि निर्वाचन एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। हम सभी का दायित्व है कि हम सभी मिलकर इसे बिना किसी बाधा के संपन्न कराएं। बताया जा रहा है कि वन अधिकारियों ने भी इसे समझा और फील्ड में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाए जाने की सहर्ष स्वीकृति दे दी है।

निर्वाचन के साथ साथ जंगलों की सुरक्षा भी होगी सुनिश्चित

पश्चिम वन मण्डल अधिकारी वरुण यादव ने बताया कि पहले यह तय किया गया था कि चुनाव में फील्ड में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी, क्योंकि गर्मियों के दिनों में जंगलों में आगजनी की ज्यादा घटनाएं घटित होती हैं। जंगलों के नुकसान के साथ साथ वन्य प्राणियों की जान को भी खतरा रहता है।

निर्वाचन अधिकारियों के साथ कि गयी बैठकों में बीच का रास्ता निकाला गया है, ताकि जंगलों की सुरक्षा भी हो जाए और निर्वाचन कार्यक्रम भी बाधित ना हो पाए। जल्द ही एक बैठक और आयोजित करेंगे, जिसमें तय किया जाएगा कि कितने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि जंगलों की सुरक्षा के साथ साथ चुनाव भी सम्पन्न कराए जा सकें।

जो जहां तैनात वहीं लगेगी ड्यूटी

दक्षिण वन मण्डल अधिकारी विजयानंतम टीआर ने बताया कि जंगलों की सुरक्षा प्रभावित ना हो इसके लिए यह तय किया गया है कि जिस भी कर्मचारी की ड्यूटी चुनाव के दौरान लगाई जानी है उस कर्मचारी की तैनाती उसी जगह की जाएगी जहां वह पदस्थ है। ऐसे में हमारे कर्मचारी चुनाव ड्यूटी करने के साथ साथ जंगलों की सुरक्षा भी कर सकेंगे।

इनका कहना……

वन कर्मियों की ड्यूटी निर्वाचन में लगाई जा रही है। इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर रूपरेखा तय की जाएगी।

वरुण यादव, पश्चिम वन मण्डल अधिकारी बैतूल

तय किया है कि कर्मचारियों की ड्यूटी उनके पदस्थापना स्थल के आसपास ही लगाई जाएगी जिससे जंगल की सुरक्षा के साथ-साथ कर्मचारी चुनाव ड्यूटी भी कर पाएगा।

विजयानंतम टीआर, वनमण्डल अधिकारी दक्षिण बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button