Betul Ki Taza Khabar: दामजीपुरा में आकाशीय बिजली का कहर, 15 से अधिक बकरियों की मौत, जिले में कई जगह झमाझम बारिश

Betul Ki Taza Khabar: Lightning wreaks havoc in Damjipura, more than 15 goats died, heavy rain at many places in the district.

Betul Ki Taza Khabar: (बैतूल)। पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को बैतूल जिले में भी देखने को मिला है मौसम विभाग ने भी पूर्व में संभावना व्यक्त की थी कि 25 फरवरी के बाद जिले में बारिश हो सकती है सोमवार को या भविष्यवाणी सच साबित वैसे जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन दोपहर बाद जिले के अधिकांश क्षेत्र में झमाझम बारिश से माहौल पर ठंडा खुल गई है इस बारिश से गेहूं की फसल को बहुत फायदा होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन बे मौसम बारिश से भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा में दो किसने की बकरियों पर आकाशी बिजली का कहर टूट पड़ा सभी बकरियां ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया जानकारी के मुताबिक धाम की पूरा से सेट ग्राम पात्री चकढाना निवासी सुक्लु मर्सकोले,सुखदेव मर्सकोले ने बताया कि आज अचानक मौसम के बदलने से अचानक आकाशीय बिजली ने कहर ढा दिया।

आदिवासियों ने बताया कि जंगल में बकरी चराने लेकर गया थे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर ढाया कि उनकी सभी 15 बकरियां चपेट में आने से मर गई। आदिवासियों ने बताया कि बकरियों की जा जाने से उन्हें बहुत नुकसान हुआ है।

जिले भर में झमाझम जारी

सोमवार को दोपहर के बाद जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है। हमारे संवाददाताओं ने बताया कि बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।। इस बारिश से गेहूं की फसल को काफी फायदा हो रहा है चिचोली में दोपहर 3 बजे तेज बारिश होने की खबर तो शाहपुर और घोड़ाडोंगरी में बारिश हुई है। जिला मुख्यालय में अपराह्न 4 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई थी इससे मौसम खुशनुमा हो गया है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button