Betul Ki Khabar: जान लेवा साबित हो सकते हैं बिल्डिंगों पर लटकते फ्लेक्स

Betul Ki Khabar: Flex hanging on buildings can prove fatal

सड़कों के किनारे भी फ्लेक्स से पटे, कभी भी हो सकता है हादसा

Betul Ki Khabar: बैतूल। शहर में विभिन्नों फर्मों के प्रचार-प्रसार के लिहाज से लगाए गए फ्लेक्स न सिर्फ दृश्य प्रदूषण फैला रहे हैं, बल्कि बारिश के मौसम में तेज हवा या बारिश में गिरकर जान-माल का नुकसान भी कर सकते हैं। नपा प्रशासन की अनदेखी और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शहर की इमारतें और सड़के इन फ्लेक्सो से पट गई हैं, लेकिन जिम्मेदार इस अनजाने खतरे से बेखबर बैठे हुए हैं। बारिश के पूर्व यदि स्थिति को संभाला नहीं जा सका तो बड़ा हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है।

वर्तमान में शहर में ऊंची इमारतों पर बिना किसी मज़बूत सहारे के लटकते बड़े-बड़े फ्लेक्स और होर्डिंग्स आम बात हो गई है। शहर के कोठीबाजार, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप चौराहे गंज, सदर सहित सभी क्षेत्रों में कमजोर बेस पर लटके फ्लेक्स आसानी से देखे जा सकते हैं। यह फ्लेक्स तेज़ हवा, बारिश या तूफान में कभी भी गिर सकते हैं, इससे क्षेत्र में बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। पिछले वर्ष सदर क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं घटित हो सकती है। कोठीबाजार बस स्टैंड पर बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में नपा ने खुद फ्लेक्स लगा रखे हैं। भीड़-भाड़ वाले इस क्षेत्र में लोगों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है।

सड़कों के किनारे भी फ्लेक्सों से पटे

जानकारी मिली है कि शहर की सड़कों के किनारे अधिकांश अनगिनत फ्लेक्स और बैनर बिना अनुमति के लगाए हैं। इनमें से कुछ की अनुमति दी गई है तो कुछ ऐसे भी हैं जो आपसी संबन्धों के आधार पर खड़े हुए हैं। ये न सिर्फ दृश्य प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि कई बार दिशासूचक बोर्ड या सुरक्षा चिन्हों को भी ढक देते हैं, इससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। सड़कों के किनारे लगे यह फ्लेक्स तेज हवा में धराशाई होते हैं। तो पैदल राहगीरों को जानमाल का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जरूरत है सख्त नियमों और कार्रवाई की

नगरपालिका और प्रशासन को चाहिए कि वे ऐसे फ्लेक्स चिन्हित करें जो बिना अनुमति के लगाए गए हैं, जो आम जनता के लिए खतरा बन सकते हैं।ऐसे अवैध और खतरनाक फ्लेक्सों को तुरंत हटवाएं और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही, प्रशासन को जनता के बीच में भी इस विषय में जागरूकता फैलाने की ज़रूरत है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button