Betul Samachar : सहायक आयुक्त शिकायत वापस लेने का बना रही थी दबाव, शिक्षक ने जहर खाया, जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से कर रहा संघर्ष
Betul Samachar: Assistant Commissioner was making pressure to withdraw the complaint, the teacher consumed poison, struggling with life and death in the district hospital

Betul Samachar : (बैतूल)। सहायक आयुक्त ने शिक्षक पर सीएम हेल्प लाईन से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। शिकायत वापस नहीं लेने पर कार्रवाई करने की बात कही। इससे आहत शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर सीएम राईज स्कूल के शिक्षक प्रशांत कोसे ने शुक्रवार की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। शिक्षक का आरोप है कि उसने सीएम हेल्प लाईन में एक शिक्षक की शिकायत की थी।
- Also Read : Betul Samachar : शुद्धता का भ्रमजाल: बिना जांच-पड़ताल के पानी का कारोबार, शहर में लगातार बढ़ रहे प्लांट
आदिम जाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा जैन ने शिकायत वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया। शिकायत वापस नहीं लेने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। जिससे आहत होकर घर में रखी खटमलमार दवा का सेवन कर लिया। शिक्षक ने सहायक आयुक्त पर प्रताडि़त करने का गंभीर आरोप लगाया है।
- Also Read : Betul Samachar : सडक़ों पर दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रालियों में न रिफ्लेक्टर लगे और न रेडियम पट्टी
यह था पूरा मामला
शिक्षक श्री कोसे ने बताया कि वे बागलाढाना में पदस्थ थे, उस समय 10 वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। यहां नकल प्रकरण बना था। नकल प्रकरण के समय शिकायत हुई थी, जिसकी मैंने जानकारी निकाली कि शिकायत किसने की। जानकारी के आधार पर मैंने शिक्षक शैलेन्द्र सरोदे की शिकायत एसी कार्यालय में की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिकायत सीएम हेल्प लाईन में की गई।
सीएम हेल्प लाईन में शिकायत करने के बाद सहायक आयुक्त ने शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। सहायक आयुक्त ने कहा कि यह नियमों का उल्लंघन है। आप अपनी शिकायत वापस ले लो, अन्यथा आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक श्री कोसे ने बताया कि सहायक आयुक्त द्वारा शिकायत लेने के लिए दबाव बनाया गया, जिससे वह परेशान हो गया। परेशानी के कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है।
शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है, जिसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षक द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सहायक आयुक्त शिल्पा जैन से उनका पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके कारण सहायक आयुक्त का पक्ष नहीं रख पाए।




