Today Betul News: साढ़े पांच करोड़ की लागत से सदर में बनेगा अंडरब्रिज

Today Betul News: Underbridge will be built in Sadar at a cost of five and a half crores.

सांसद, विधायक और रेल सलाहकार समिति के सदस्य का संयुक्त प्रयास रंग लाया, यातायात का दबाव होगा कम…

Today Betul News:(बैतूल)। यदि प्रयास किए जाए तो हर काम संभव हो सकते हैं। यह बात बैतूल के भाजपा नेता और सक्रिय मेडिकल व्यवसायी होने के अलावा बैतूल रेलवे सलाकार समिति के सदस्य दीपक सलूजा पर सटीक बैठती है। दरअसल वे नागपुर में होने वाली मंडल सलाहकार समिति में शामिल होने से पहले लोगों से सोशल मीडिया पर समस्याएं लेकर बैठक में पुरजोर ढंग से उठाते हैं। यही वजह है कि अधिकांश समस्याओं का निराकरण हो जाता है। उनके कार्यकाल की एक सबसे बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है कि सांसद डीडी उइके और विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा रेलवे अधिकारियों से सदर रेलवे गेट के नीचे से अंडरब्रिज बनाने के लिए आग्रह और पत्राचार किया था तो उन्होंने आगे बढ़कर रेल सलाहकार समिति की नागपुर में होने वाली बैठक में सामने रखा। इसी का नतीजा है कि मध्य रेलवे नागपुर ने सदर रेलवे गेट के नीचे लगभग साढ़े पांच करोड़ की लागत से अंडरब्रिज बनाने को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव रेलवे बोर्ड चल गया है जल्द ही टेंडर निकल जाएंगे।

शहर में पहले दो रेलवे गेट हुआ करते थे, पहला भाजपा कार्यालय के पास और दूसरा सदर में मटन मार्केट के पास। चूंकि बैतूल नईदिल्ली-चैन्नई जैसे महत्वपूर्ण रेलवेे रूट पर मौजूद है, इसलिए हर पंद्रह मिनट में रेलवे गेट के बंद होने से यातायात की बड़ी समस्या सामने आ रही थी। हालांकि गंज मार्ग बडोरा से सीधा जुड़ने के कारण यातायात का प्रमुख केन्‍द्र था। भाजपा के जनप्रतिनिधियों के प्रयास से गंज में अंडरब्रिज निर्माण कराया गया था। रेलवे के अधिकारियों ने गेट बंद करने के बाद अंडर ब्रिज का निर्माण कर दिया। इससे यहां का यातायात सुचारू हो गया, लेकिन अब तक सदर रेलवे गेट पर अंडरब्रिज बनाने का प्रस्ताव थोड़ा ठंडे बस्ते में चला गया था।

सांसद- विधायक ने की पहल

इस बारे में सबसे पहले क्षेत्रीय सांसद डीडी उइके और पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक हेमंत खंडेलवाल ने रेलवे के जीएम के बैतूल आगमन पर दो मर्तबा सदर रेलवे गेट के पास अंडर ब्रिज बनाने की मांग रख थी। इसके बाद सांसद ने डीआरएम को भी इस संबंध में लगातार पत्राचार किया। बची कसर बैतूल के रेलवे सलाहकार समित सदस्य दीपक सलूजा ने पूरी कर दी। उन्होंने हर तीन माह में मध्य रेलवे सलाहकार समिति की नागपुर में होने वाली बैठक में यह मुद्दा प्राथमिकता से उठाया। हालांकि अंडरब्रिज का मामला सीधे महा प्रबंधक स्तर का था, इसलिए उन्हें डीआरएम और कार्यालय से इस प्रस्ताव को महा प्रबंधक मुंबई भेजने की सूचना मिली थी। देर आए दुरुस्त आए कि तर्ज पर दो दिन पहले सदर रेलवे अंडरब्रिज के लिए लगभग साढ़े पांच करोड़ की राशि का प्रस्ताव डीआरएम नागपुर से महाप्रबंधक मुबई को भेजा चुका है। संभावना है कि एक पखवाड़े में इसकी स्वीकृति मिलते ही रेलवे टेंडर बुलाएगा।

करबला ब्रिज से यातायता का दबाव कम होगा।

इस समय बडोरा के पहले पड़ने वाले करबला ब्रिज पर यातायता का बड़ा दबाव है। इसी मार्ग से चिचोली होते हुए इंदौर, खेड़ी से अमरावती- परतवाड़ा, मुलताई, नागपुर, आठनेर, छिंदवाड़ा, आमला के लिए बसें चलती है। मंडी भी बिलकुल नजदीक होने के कारण अक्सर करबला ओवर ब्रिज से मंडी के बीच जाम की स्थिति निर्मित होती है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से अंडरब्रिज बन जाने के बाद बढ़ता यातायात का दबाव खत्म हो जाएगा। इंदौर, चिचोली, परतवाड़ा, अमरावती मार्ग के लिए जाने वाले वाहन अंडरब्रिज से होकर निकलेगे तो करबला ब्रिज पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button