Betul Samachar: सांझवीर का प्रतिष्ठा अलंकरण 21 को

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि करने वाले विभूतियां आएगी एक मंच पर
Betul Samachar: बैतूल। जिला मुख्यालय से प्रकाशित लोकप्रिय सांध्य हिंदी दैनिक सांझवीर टाईम्स अपने नवाचार के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली विभूतियों को सांझवीर प्रतिष्ठा अलंकरण से सुशोभित करने जा रही है। सामाजिक सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, खेल, बालिका सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान सहित अन्य क्षेत्रों में वर्षों से सक्रिय रहे सक्रिय होकर जिले के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाले इन विभूतियों को 21 फरवरी को आयोजित गरिमामय और ऐतिहासिक कार्यक्रम में सांझवीर प्रतिष्ठा अलंकरण से नवाजा जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ठ उपलब्धियां हासिल करने वाली विभूतियों को भी मंच प्रदान किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिपं अध्यक्ष राजा पवार, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर मौजूद रहेंगे। सांझवीर टाईम्स के प्रकाशक- संपादक पंकज सोनी ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 फरवर, शनिवार दोपहर 1 बजे होटल आभाश्री के सामने वृंदावन गार्डन में शुरू होगा।




