Today Betul News: बिजली पोल खड़े कर भूली नपा,बस स्टैंड रोड पर स्ट्रीट लाइट तक नहीं

Today Betul News: Napa forgot to erect electricity pole, there is not even street light on bus stand road

ना बन पा रही सड़क, ना हो पा रही पोल शफ्टिंग,जल्द काम शुरू होने का अधिकारी दे रहे भरोसा

Today Betul News: बैतूल। शहर वासियों के जेहन में बार बार यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर क्या वजह है पेट्रोल पंप चौराहे से थाना चौक तक बनने वाली सड़क का काम आखिर क्यों रोक दिया गया । अब जहां बारिश का मौसम शुरू हो चुका है तो सड़क का बनना भी नामुमकिन सा दिखाई दे रहा है। आम नागरिकों की मुसीबतें नपा ने तब और ज्यादा बढ़ा दी जब पेट्रोल पंप से लेकर बस स्टैंड के बीच हाई टेंशन लाइन के पोल खड़े कर दिये गए हैं। पोल तो खड़े कर दिए, लेकिन पोलो पर लाइट नहीं लगाए जाने के चलते रात में इस सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। भारी वाहनों के आने जाने से कभी भी गम्भीर हादसा हो सकता है। ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी होने को एक साल बीत चुका है, लेकिन सड़क का काम जहां से शुरू किया गया था, वहीं पड़ा हुआ है। इसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। हालांकि अधिकारी भरोसा दिला रहे हैं कि जल्द ही सड़क और पोल शफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।

वाहनों के टकराने की बनी रहती है संभावना

पेट्रोल पंप से लेकर बस स्टैंड तक जगह की कमी की वजह से हाई टेंशन लाइन के पोल सड़क के सेंटर में खड़े किए गए हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओम पाल सिंह भदौरिया के मुताबिक बस स्टैंड से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक तक सड़क किनारे बनी दुकानों की वजह से सड़क की चौड़ाई का स्पेस यहां काफी कम हो गया है, इसकी वजह से हमे बिजली के ट्रांसफार्मर जो सेंटर में लगाए जाने की योजना थी, उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा है। इधर बिजली पोलो पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से रात्रि में अंधेरा छाया रहता है। डिवाडर नहीं होने के कारण कब कौन सा वाहन किस लेन पर आ जाये कोई भरोसा नहीं रहता जिससे कभी भी वाहनों का एक दूसरे से भिड़ने का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कम से कम इन पोलों पर अस्थाई लाइट की व्यवस्था कर दी जाए तो दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाएगी।

सीएमओ का दावा- अगले 4 दिन में युद्ध स्तर पर शुरू होगा काम

इस मामले को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया ने दावा किया है कि अगले चार दिनों में सड़क और बिजली पोल शिफ्टिंग का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। सड़क का काम इसलिए रुका हुआ था कि पेट्रोल पंप और बस स्टैंड के बीच आ रही समस्याओं को पहले सुलझाना आवश्यक था। जिसकी वजह से सड़क की डिजाइन आदि में भी परिवर्तन करना पड़ा है। अब समस्या का समाधान कर लिया गया है। अगले चार दिनों में पेट्रोल पंप से बस स्टैंड तक डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा। इसी के साथ बस स्टैंड से लल्ली चौक के बीच पोल शिफ्टिंग का काम भी साथ साथ किया जाएगा। उम्मीद है कि लगभग 20 से 25 दिनों के भीतर हम पेट्रोल पंप से लल्ली चौक तक सड़क का काम लगभग पूर्ण कर लेंगे। इसके लिए ठेकेदार को निर्देशित भी कर दिया गया है।

इनका कहना….

बस स्टैंड से पेट्रोल पंप के बीच कुछ समस्याएं आ रही थी, जिनका निराकरण कर लिया गया है। जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।

ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ नपा बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button