Betul Ki Khabar: सोमवार से युद्ध स्तर पर शुरू होगा टू लेन सड़क का निर्माण

Betul Ki Khabar: Construction of two lane road will start on war footing from Monday

पोल शिफ्टिंग के साथ बनेगी सड़क, पेट्रोल पंप चौराहे से शुरू होगा काम…

खबर का असर

Betul Ki Khabar: (बैतूल)। कोतवाली चौक से पेट्रोल पंप चौराहे तक बनने वाली टू लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू किए जाने को पूरे एक माह के बाद आखिर ग्रीन सिग्नल दे दिया गया है। सोमवार से काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सांझवीर टाईम्स ने सड़क निर्माण में हो रहे विलम्ब को लेकर प्रमुखता से खबरे प्रकाशित की थी। इसके बाद इस विषय को लेकर गुरुवार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में चर्चा भी की गई थी। शुक्रवार सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने ठेकेदारों को तलब कर लंबी चर्चा करने के बाद सोमवार से काम शुरू किए जाने के स्पस्ट निर्देश दे दिए हैं।

पोल शिफ्टिंग के साथ चलेगा सड़क निर्माण और डिवाइडर का काम

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदोरिया की देखरेख में सोमवार से काम शुरू होगा। श्री भदोरिया ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए अलग अलग टेंडर दिए गए हैं। जिसमें पोल शिफ्टिंग, सड़क निर्माण और डिवाइडर निर्माण शामिल है। शुक्रवार तीनों ठेकेदारों के साथ बैठक कर चर्चा कर ली गई है। बैठक में तय किया गया है कि निर्माण कार्य पेट्रोल पंप चौराहे से शुरू किया जाएगा। पोल शिफ्टिंग के साथ सड़क निर्माण का काम भी शुरू रहेगा, ताकि समय सीमा के भीतर काम हो सके। पेट्रोल पंप से थाना चौक तक कुल 52 पेड़ चिन्हित किए गए हैं। इन पेड़ों की कटिंग भी समय से कराये जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अतिक्रमण को लेकर श्री भदोरिया ने बताया कि कुछ स्थानों पर पुन: दुकाने लगा लिए जाने की जानकारी मिली है दुकानदारों को दुकाने हटाने की ताकीद भी दे दी गयी है।

ड्रेनेज सिस्टम का अटका मामला

थाना चौक से बस स्टैंड तक नालियां नहीं होने से अक्सर सड़कों को नुकसान झेलना पड़ता है। ड्रेनेज की सबसे ज्यादा दिक्कत लल्ली चौक और थाना चौक के बीच आती है। इस समस्या को लेकर श्री भदौरिया ने बताया कि ड्रेनेज निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ का खर्च आ रहा है। इसकी स्वीकृति तो मिल चुकी है, लेकिन राशि स्वीकृत नहीं हुई है। लिहाजा सड़क का डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि बारिश का पानी सड़क पर जमा ना हो सके। बावजूद इसके सड़क के दोनों तरफ 2-2 फीट की अतिरिक्त जगह छोड़ी जाएगी। जैसे ही ड्रेनेज के लिए राशि स्वीकृत हो जाती है तो तत्काल इसके टेंडर निकाले जाकर ड्रेनेज सिस्टम का काम कराया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ जगह छोड़े जाने से सड़क को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा और ड्रेनेज भी आसानी से तैयार कर लिया जाएगा।

इनका कहना…..

सड़क निर्माण के लिए ठेकेदारों से चर्चा कर ली गयी है। सोमवार से काम शुरू कर दिया जाएगा। समय सीमा के भीतर लोगों को उत्कृष्ठ सड़क की सौगात दे दी जाएगी।

ओमपाल सिंह भदौरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button