Betul Hindi Samachar: चार नलजल योजनाएं और 600 से अधिक हैंडपंप बंद, अभी से जिले के कई गांवों में जलसंकट की आहट।
Betul Hindi Samachar: Four tap water schemes and more than 600 hand pumps closed, there is a feeling of water crisis in many villages of the district.

Betul Hindi Samachar: (बैतूल)। अभी फरवरी माह में ही जिले के कई गांवों में जलसंकट की आहट सुनाई देने लगी है। समय पर पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाई तो गर्मी के दिनों में कई ग्रामवासियों को बंूद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा। जलजीवन मिशन योजना के तहत सरकार घर-घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पानी पहुंचने की कवायद कर रही है, लेकिन जिले में नलजल योजना होने के बावजूद भी कई गांवों में गर्मी के दिनों में जलसंकट की स्थिति निर्मित हो जाती है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले में संचालित नलजल योजनाओं में से 4 नलजल योजनाएं बंद पड़ी है। जिले में कुल 12723 हैंडपंप हैं जिसमें से 300 हैंडपंप पानी की कमी के कारण और 300 हैंडपंप तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं। तकनीकी खराबी से बंद पड़े हैंडपंपों को सुधारने का काम किया जा रहा है, लेकिन जहां पानी नहीं है उन हैंडपंपों का दोबारा शुरू करने के लिए कोई विकल्प नहीं है। अभी तो फरवरी माह चल रहा है गर्मी की शुरूआत भी नहीं हो पाई है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले गर्मी के दिनों में ग्रामवासियों को कितना परेशान होना पड़ेगा। गांव में जलसंकट होने के कारण ग्रामवासियों को कई किलोमीटर दूर खेतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। पीएचई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जलसंकट की समस्या कोई नई बात नहीं है, शिकवा शिकायतें आते रहती है।
14 ठेकेदार काम छोडक़र भागे
जानकारी के मुताबिक पीएचई विभाग ने नलजल योजना के कार्यों में गड़बड़ी के बाद 14 ठेकेदारों के खिलाफ 81 लाख रुपए की रिकवरी की है। वहीं 41 ठेकेदारों के वर्कआर्डर निरस्त किए गए। दो ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिले में 1096 नलजल योजना स्वीकृत है जिसमें से 500 नलजल योजनाओं का काम पूरा हो सका है। हो चुका है अभी 250 नलजल योजनाओं पर जल विकास निगम काम कर रहा है। 325 योजनाओं में पीएचई और जलनिगम द्वारा संयुक्त रूप से काम किया जा रहा है। इधर 2लाख 66 हजार 236 नल कनेक्शन का लक्ष्य रखा है। इसके अंतर्गत 1लाख 60 हजार से अधिक नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। नल कनेक्शन लगाने का काम 75 फीसदी पूरा हो चुका है।
इनका कहना
अभी चार नलजल योजना और लगभग 600 से अधिक हैंडपंप बंद हो गए हैं। इधर नलजल योजना के तहत भी घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है काम छोडक़र भागे ठेकेदारों से लाखों रुपए की वसूली की है।
आरएल सेकवार, ईई पीएचई विभाग बैतूल।





